ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी

Home / career / Career Tips: अगर 12वीं के बाद घर बैठकर पैसा कमाना चाहते हैं तो...

Career Tips: अगर 12वीं के बाद घर बैठकर पैसा कमाना चाहते हैं तो करें ये 5 बेहतरीन वोकेशनल कोर्स

Career Tips :12वीं के बाद घर बैठे कमाना चाहते हैं? तो ये 5 वोकेशनल कोर्स आपके लिए बेहतरीन साबित हो सकते हैं। जानिए कौन-सा कोर्स आपकी रुचि और स्किल के अनुसार सबसे सही रहेगा।

06-Apr-2025 02:10 PM

By First Bihar

Career Tips : अगर आप उन लोगों में से हैं जिन्हें ऑफिस वाला  काम करना पसंद नहीं है ,और वर्क फ्रॉम होम (WFH)यानि अपने घर पर रहकर ही काम  करना ज्यादा सुविधाजनक लगता है, 


ऐसे में कुछ खास वोकेशनल कोर्स आपकी मदद कर सकते हैं। घर से काम करने के कई फायदे हैं, तनाव कम होता है, यात्रा का समय और खर्च बचता है, और पारिवारिक जीवन को बैलेंस करना आसान हो जाता है। हालांकि हर क्षेत्र में WFH संभव नहीं होता, लेकिन कुछ इंडस्ट्रीज में ये एक बेहतर विकल्प के तौर पर सामने है |


अगर 12वीं के बाद आप कुछ ऐसे कोर्स कर सकते हैं जो वर्क फ्रॉम होम की दिशा में पहला कदम साबित हो सकते हैं। इनमें से कई कोर्स शॉर्ट टर्म होते हैं और इन्हें ऑनलाइन भी किया जा सकता है।

डेटा एंट्री कोर्स:

इस कोर्स के जरिए आप डाटा मैनेजर या एंट्री ऑपरेटर के रूप में करियर शुरू कर सकते हैं। इसके लिए अच्छी टाइपिंग स्पीड, MS Excel और Word की जानकारी, साथ ही कंप्यूटर की बेसिक समझ होना जरूरी है।

 सोशल मीडिया मैनेजमेंट:

आजकल सोशल मीडिया का चलन बहुत तेजी से बढ़ रहा है। इस कोर्स के तहत आप फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर जैसे प्लेटफॉर्म के लिए कंटेंट तैयार कर सकते हैं, पेज मैनेज कर सकते हैं और डिजिटल मार्केटिंग में हाथ आजमा सकते हैं।

ट्रांसक्रिप्शन कोर्स:

अगर आपकी सुनने की क्षमता अच्छी है और टाइपिंग तेज है, तो ट्रांसक्रिप्शन कोर्स आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। इसमें आपको ऑडियो को टेक्स्ट में बदलने का काम करना होता है।

ग्राफिक डिजाइनिंग:

अगर आप क्रिएटिव हैं तो फोटोशॉप, कोरलड्रॉ जैसे टूल्स सीखकर ग्राफिक डिजाइनिंग में करियर बना सकते हैं। इस फील्ड में आप पोस्टर, लोगो, विज्ञापन और सोशल मीडिया पोस्ट डिज़ाइन कर सकते हैं।

 वीडियो एडिटिंग:

यूट्यूब और डिजिटल मीडिया की दुनिया में वीडियो एडिटिंग और ग्राफ़िक्स की काफी मांग है। यह कोर्स करने के बाद आप किसी यूट्यूबर, कंपनी या ब्रांड के लिए वीडियो एडिटिंग का काम कर सकते हैं।

अगर आप 12वीं के बाद बिना कहीं जाए घर से कमाना चाहते हैं, तो ये वोकेशनल कोर्स आपके लिए शानदार शुरुआत हो सकते हैं। आपकी रुचि और मेहनत के अनुसार इनमें से कोई भी कोर्स आपके करियर को नई दिशा दे सकता है।