ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
17-Jun-2022 07:14 AM
PATNA: अग्निपथ योजना के विरोध कर रहे अभ्यर्थियों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। अब छात्र-युवा संगठन आइसा-इनौस, रोजगार संघर्ष संयुक्त मोर्चा और सेना भर्ती जवान मोर्चा ने केंद्र सरकार को 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। उनका कहना है कि सरकार ने अगर इस योजना को वापस नहीं लिया तो हम सिर्फ बिहार ही नहीं बल्कि भारत भी बंद करेंगे।
इस आशय का बयान जारी करने वालों में सेना भर्ती जवान मोर्चा के संयोजक राजू यादव, इनौस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और अगिआंव विधायक मनोज मंजिल, आइसा के महासचिव और पालीगंज विधायक संदीप सौरभ, इनौस के सम्मानित बिहार राज्य अध्यक्ष और डुमरांव विधायक अजीत कुशवाहा, इनौस के राज्य अध्यक्ष आफताब आलम, राज्य सचिव शिवप्रकाश रंजन, आइसा के राज्य सचिव सबीर कुमार और राज्य अध्यक्ष विकास यादव शामिल हैं।
आपको बता दें कि अग्निपथ योजना के प्रदर्शन के कारण गुरुवार को कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया तो वहीं कई ट्रेन लेट रही। इससे सबसे ज्यादा परेशानी रेल यात्रियों को झेलनी पड़ी। कई यात्री घंटों ट्रेन खुलने के इंतजार में बैठे रहे तो कई यात्रियों ने ऑटो और बस का सहारा लिया। इस दौरान उन्हें मनमाना किराया भी चुकाना पड़ा।