ब्रेकिंग न्यूज़

'CO को मेरे काम करने के तरीकों से नहीं है कोई प्रॉब्लम...', बोले विजय सिन्हा - पुरानी मांगों को लेकर कर रहे हड़ताल, एक्शन को लेकर भी दिया जवाब Bihar News: अपने 7 साल में हट गया तो अपनी बेटी को लगवा दिया था, लालू यादव पर भड़के CM नीतीश, कहा- पहले वाला महिला को कुछ किया था ? Bihar news : बिहार को जल्द मिलने जा रहा एक और एयरपोर्ट, सरकार ने जारी किया टेंडर; इतने दिन पूरा होगा काम “वो तुम्हें भी छोड़ देगा…” मंडप में पहुंचा सौतन का मैसेज, विदाई से पहले ही दुल्हन ने तोड़ दी शादी बिहार में पुरानी रंजिश से खूनी खेल! मां-बेटा पर चाकूबाजी, दोनों गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार चुनाव का ‘करोड़ों वाला’ सच, रिपोर्ट सामने आते ही चर्चा तेज; आंकड़े बता रहे दिलचस्प कहानी Bihar News : होली के बाद फिर बढ़ा पलायन, ट्रेन में टिकट नहीं मिलने पर इस तरह भी जा सकते हैं दिल्ली ; परिवहन विभाग दे रही यह सुविधा हॉस्पिटल में घुसकर दबंगई, ऑफिसर को जमकर पीटा, सोने की चेन भी लूट ले गए बदमाश Bihar news : बिहार के इस जिले में 40 तंबुओं में 200 संदिग्धों का डेरा, विदेशी होने की आशंका; एसआईटी ने शुरू की जांच Bihar Circle Office Strike : आय-निवास, बर्थ-डेथ सर्टिफिकेट से लेकर दाखिल-खारिज सहित 20 काम प्रभावित, पढ़िए क्या है मामला

UPI New Rules: 1 जनवरी 2025 से बदल जाएंगे UPI से जुड़े यह नियम, जानिए.. क्या होंगे बदलाव?

नए साल की शुरुआत के साथ ही 1 जनवरी से यूपीआई यूजर्स के लिए कई नियमों में बदलाव हो रहा है. भारतीय रिजर्व बैंक ने यूपीआई को और भी सुविधाजनक बनाने के लिए इसमें बदलाव करने का फैसला लिया है.

31-Dec-2024 07:50 PM

By First Bihar

UPI New Rules: भारतीय रिजर्व बैंक ने UPI लेन-देन को और आसान बनाने के लिए कुछ नए नियम लागू किए हैं। इन बदलावों से यूजर्स को पहले से ज्यादा सुविधा मिलेगी और वे अधिक आसानी से भुगतान कर सकेंगे।


बदलाव के बाद अब फीचर फोन यूजर्स UPI123Pay के जरिए रोजाना 10,000 रुपये तक का लेन-देन कर सकेंगे, पहले यह सीमा 5,000 रुपये थी। इस बदलाव से फीचर फोन यूजर्स भी आसानी से बड़े भुगतान कर सकेंगे। वहीं स्मार्टफोन ऐप्स जैसे PhonePe, PayTM और Google Pay पर रोजाना 1 लाख रुपये तक का लेन-देन किया जा सकता है।


इसके साथ ही कॉलेज फीस और अस्पताल के भुगतान जैसे विशेष मामलों में यह सीमा 5 लाख रुपये तक बढ़ाई गई है। यह फीचर अब सभी UPI प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगा, जिससे यूजर्स अपने परिवार और दोस्तों को भी भुगतान करने के लिए जोड़ सकेंगे। मुख्य यूजर दूसरे यूजर के खर्च की सीमा तय कर सकता है।


फुल डेलीगेशन में सेकेंडरी यूजर पूरी तरह से लेन-देन कर सकता है, जबकि पार्शियल डेलीगेशन में प्राइमरी यूजर UPI पिन के जरिए लेन-देन को पूरा करेगा। सेकेंडरी यूजर के लिए पासकोड और बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण अनिवार्य होगा।


इन नए बदलावों से UPI लेन-देन और अधिक सुविधाजनक हो जाएंगे। फीचर फोन यूजर्स भी बड़े भुगतान आसानी से कर सकेंगे। यूजर्स अपने परिवार और दोस्तों को भी आसानी से भुगतान कर सकेंगे। कुल मिलाकर, ये बदलाव UPI को और अधिक उपयोगी और सुविधाजनक बनाएंगे।