ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Rajya Sabha Election : महागठबंधन के विधायकों में NDA ने लगाई सेंध ! नीतीश के ख़ास नेता का दावा, बोले ... एक या दो नहीं बल्कि 12 विधायक संपर्क में हैं ... Bihar News : बिहार में CBSE के नाम पर चल रहा फर्जीवाड़ा, पटना के दो स्कूलों पर FIR ; जानिए क्या है मामला Bihar APAR ID : बिहार में 64 लाख छात्रों ने अभी तक नहीं करवाया यह काम, इन योजनाओं का अब नहीं मिलेगा लाभ LPG Crisis Patna : पटना समेत राज्य में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत, सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए किए अहम फैसले; जानिए क्या है नया नियम Bihar News : बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार की नई व्यवस्था, जमीन के काम नहीं होंगे प्रभावित LPG Crisis Patna : पटना में LPG संकट पर प्रशासन सख्त: गैस एजेंसी सील, FIR दर्ज; 132 सिलेंडर जब्त, इन लोगों की छुट्टी रद्द लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद

Health Insurance के बढ़ते बोझ से परेशान? अपनाएं ये स्मार्ट ट्रिक्स, प्रीमियम होगा सस्ता!

बढ़ती बीमारियों और महंगे इलाज की वजह से लोग तेजी से Health Insurance की ओर रुख कर रहे हैं, लेकिन बढ़ते प्रीमियम ने इसे कई लोगों के लिए महंगा सौदा बना दिया है। आप कुछ स्मार्ट ट्रिक्स अपनाकर आप अपने हेल्थ इंश्योरेंस प्रीमियम कम कर सकते हैं।

16-Feb-2025 03:06 PM

By First Bihar

हेल्थ इंश्योरेंस आज की दुनिया में एक जरूरी कवच बन गया है। अगर आप भी हेल्थ इंश्योरेंस लेना चाहते हैं लेकिन भारी-भरकम प्रीमियम से परेशान हैं, तो ये आसान और असरदार उपाय आपकी जेब पर बोझ कम कर सकते हैं।

कम उम्र में खरीदें, ज्यादा बचत करें!

अगर आप जल्दी हेल्थ इंश्योरेंस लेते हैं, तो प्रीमियम भी कम होगा। जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, वैसे-वैसे बीमारियों का जोखिम बढ़ता है, और इसी कारण इंश्योरेंस कंपनियां अधिक प्रीमियम चार्ज करती हैं। उदाहरण के लिए, 25 साल की उम्र में हेल्थ इंश्योरेंस लेने वाले व्यक्ति को 40 साल के व्यक्ति की तुलना में बहुत कम प्रीमियम भरना पड़ता है।

नेटवर्क हॉस्पिटल्स का लाभ उठाएं

अगर आप इंश्योरेंस कंपनी के नेटवर्क हॉस्पिटल्स में इलाज कराते हैं, तो आपको 15% तक प्रीमियम की छूट मिल सकती है। कुछ कंपनियां ऐसे प्लान भी देती हैं, जिनमें मल्टी-बेड शेयरिंग का ऑप्शन होता है, जिससे प्रीमियम और भी कम हो जाता है।

EMI में भुगतान करें, जेब पर कम असर होगा

एक साथ बड़ा अमाउंट भरना मुश्किल लग रहा है? तो आप EMI में भुगतान करने का विकल्प चुन सकते हैं। जैसे, अगर आपकी पॉलिसी का सालाना प्रीमियम ₹20,000 है, तो आप इसे ₹1,600 प्रति माह में भी चुका सकते हैं। इससे आपके मासिक बजट पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ेगा, और आप बड़ा कवरेज भी ले सकते हैं।

CIBIL स्कोर सुधारें, प्रीमियम में छूट पाएं!

अगर आपका CIBIL स्कोर अच्छा है, तो इंश्योरेंस कंपनियां प्रीमियम में छूट देती हैं। क्योंकि बेहतर क्रेडिट स्कोर यह दर्शाता है कि आप एक जिम्मेदार वित्तीय ग्राहक हैं। इससे प्रीमियम में 15% तक की कटौती संभव है।

सुपर टॉप-अप प्लान्स को अपनाएं

अगर आप ज्यादा कवरेज चाहते हैं, लेकिन ज्यादा प्रीमियम नहीं भरना चाहते, तो सुपर टॉप-अप प्लान्स लें। ये प्लान एक तय सीमा के बाद खर्च कवर करते हैं, जिससे आपका कुल कवरेज बढ़ जाता है। जैसे, अगर आपकी बेस पॉलिसी ₹10 लाख की है और आपने ₹90 लाख का सुपर टॉप-अप लिया है, तो आपका कुल कवरेज ₹1 करोड़ हो जाएगा, लेकिन प्रीमियम काफी कम रहेगा।

ऑनलाइन खरीदें, बिचौलियों से बचें

हेल्थ इंश्योरेंस ऑनलाइन खरीदना सबसे सस्ता विकल्प हो सकता है। ऑनलाइन खरीदने पर कोई बिचौलिया नहीं होता, जिससे अतिरिक्त शुल्क से बचा जा सकता है। आप अलग-अलग पॉलिसियों की तुलना कर सकते हैं, जिससे सबसे किफायती प्लान चुनना आसान हो जाता है।