Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी
12-Jan-2025 01:12 PM
By First Bihar
Success Story: कहते हैं की अगर मेहनत से आप किसी चीज को पाना चाहें तो भगवान भी आपकी मदद करते हैं। ऐसी ही कहानी है बिहार के गया के रहने वाले प्रमोद कुमार भदानी की। पिता से 2500 रुपए उधार लेकर रेहड़ी लगाकर अपने काम की शुरुआत करने वाले प्रमोद का अब सालाना टर्न ओवर 50 करोड़ रुपए है।
लड्डू के बिजनेस से करोड़ों की कमाई
प्रमोद कुमार भदानी की कहानी आजकल के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। कभी 2,500 रुपये की पूंजी से लड्डू बेचने वाले प्रमोद आज करोड़ों के मालिक हैं। प्रमोद लड्डू भंडार चलाते हैं। उनका व्यवसाय बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में फैला है। उनका सालाना कारोबार 50 करोड़ रुपये से भी ज्यादा का है। उनके लड्डू भंडार के आठ आउटलेट उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, ओडिशा और कोलकाता में हैं। प्रमोद का व्यवसाय मिठाइयों, नमकीन और बेकरी उत्पादों में भी फैला हुआ है।
आर्थिक तंगहाली से जूझे प्रमोद
प्रमोद कुमार भदानी एक साधारण परिवार से आते हैं। उनका बचपन गरीबी में बीता। उनके पिता ठेले पर लड्डू बेचकर परिवार का गुजारा करते थे। प्रमोद ने सरकारी स्कूल में पढ़ाई की। लेकिन, 14 साल की उम्र में ही पढ़ाई छोड़ दी। वह अपने पिता का हाथ बंटाना चाहते थे। अपने भाई के साथ मिलकर उन्होंने पिता से 2,500 रुपये उधार लिए। फिर अपने शहर में लड्डू की रेहड़ी लगाना शुरू किया। उनके स्वादिष्ट लड्डू जल्द ही लोगों के बीच फेमस हो गए। उनका बिजनेस अच्छा चल पड़ा। जिसके बाद प्रमोद ने अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी।
19 घंटे किया काम
प्रमोद ने अपने बिजनेस को बड़ा बनाने की ठान ली थी। इसके लिए उन्होंने दिन-रात मेहनत की। रात भर लड्डू बनाते और दिन में बेचते। वह रोजाना 19 घंटे काम करते थे। उन्होंने अपना छोटा सा व्यापार बढ़ाने के लिए कड़ी मेहनत की। प्रमोद को पहली बड़ी सफलता तब मिली जब उन्होंने रेहड़ी से एक छोटी सी मिठाई की दुकान खोली। इसके बाद उनका व्यापार तेजी से बढ़ा। वह बिहार के दूसरे हिस्सों और फिर झारखंड और पड़ोसी राज्यों में लड्डू सप्लाई करने लगे। धीरे-धीरे प्रमोद का व्यापार एक फैक्ट्री में बदल गया। यहां पारंपरिक तरीके से और पूरी साफ-सफाई के साथ स्वादिष्ट लड्डू बनाए जाते हैं।
करोड़पति बिजनेसमैन बने
कभी रेहड़ी पर लड्डू बेचने वाले प्रमोद कुमार भदानी आज करोड़पति उद्यमी हैं। प्रमोद लड्डू भंडार की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, ओडिशा और कोलकाता में उनके कुल आठ आउटलेट हैं। उनका सालाना टर्नओवर 50 करोड़ रुपये है। उनका ब्रांड लड्डू के अलावा, नमकीन और बेकरी उत्पाद भी बेचता है।