ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी

Home / business / Reliance Green Energy : अब हाइड्रोजन बनाएगी रिलायंस, अनंत अंबानी संभालेंगे बड़ी जिम्मेदारी

Reliance Green Energy : अब हाइड्रोजन बनाएगी रिलायंस, अनंत अंबानी संभालेंगे बड़ी जिम्मेदारी

Reliance Green Energy :रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने मार्च तिमाही के नतीजों के साथ कई बड़े ऐलान किए हैं। अनंत अंबानी को कंपनी का पूर्णकालिक निदेशक नियुक्त किया गया है और ग्रीन हाइड्रोजन कंपनी का अधिग्रहण भी किया गया है। जानिए पूरी खबर।

26-Apr-2025 02:00 PM

By First Bihar

 Reliance Green Energy : रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने बीते वित्त वर्ष की मार्च तिमाही के नतीजे जारी करने के साथ ही कई बड़े ऐलान भी किए हैं। 


चेयरमैन मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत को कंपनी का पूर्णकालिक निदेशक नियुक्त किया गया है। इसके अलावा रिलायंस ने ग्रीन हाइड्रोजन मैन्युफैक्चरिंग के लिए एक कंपनी का अधिग्रहण   भी किया है।कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि एचआर, नॉमिनेशन और पारिश्रमिक समिति की सिफारिश पर काम करते हुए बोर्ड ने 1 मई, 2025 से शुरू होने वाले पांच साल के कार्यकाल के लिए अनंत अंबानी की नियुक्ति की गयी है | अब देखना होगा कि अनंत इस जिम्मेवारी को कैसे पूरा करते हैं |


बता दें कि अनंत अंबानी रिलायंस समूह की कई कंपनियों से जुड़े हैं। मार्च 2020 से जियो प्लेटफॉर्म, मई 2022 से रिलायंस रिटेल वेंचर्स, जून 2021 से रिलायंस न्यू एनर्जी और रिलायंस न्यू सोलर एनर्जी के बोर्ड में सक्रिय हैं। वह सितंबर 2022 से रिलायंस फाउंडेशन के बोर्ड सदस्य भी हैं।बता दे कि  अनंत की पढ़ाई की बात करें तो उन्होंने अमेरिका में ब्राउन यूनिवर्सिटी से स्नातक की डिग्री हासिल की है। अब यह प्रस्ताव शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन है। शेयरधारकों की मंजूरी के साथ ही अनंत अंबानी रिलायंस में पहले के मुकाबले अधिक सक्रिय भूमिका में नजर आएंगे| 


इस बीच, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने पीएफसी कंसल्टिंग लिमिटेड से कांडला जीएचए ट्रांसमिशन लिमिटेड (केजीटीएल) की 100 प्रतिशत इक्विटी हिस्सेदारी के अधिग्रहण की घोषणा की है। यह अधिग्रहण कांडला में 765/400 केवी जीआईएस सबस्टेशन के टर्नकी निर्माण की स्थापना के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज को दिए गए टेंडर की शर्तों के अनुसार है।


अधिग्रहण पूरा होने पर, केजीटीएल रिलायंस इंडस्ट्रीज की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी बन जाएगी। केजीटीएल को भारत में 27 नवंबर, 2024 को शामिल किया गया था और अभी तक इसका कॉमर्शियल संचालन शुरू नहीं हुआ है। यह ट्रांजैक्शन जून 2025 के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है