ब्रेकिंग न्यूज़

मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर: मेला से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई

Home / business / RBI Repo Rate: RBI ने घटा दी रेपो रेट, 2 महीने में दूसरी...

RBI Repo Rate: RBI ने घटा दी रेपो रेट, 2 महीने में दूसरी बार सस्ता हुआ होम-कार लोन, EMI पर अब इतनी बचत

RBI Repo Rate: RBI ने रेपो रेट में कटौती का ऐलान कर दिया है। FY26 की पहली एमपीसी बैठक में आरबीआई ने रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट्स की कटौती का ऐलान किया है। इसके साथ ही रेपो रेट अब घटकर 6 फीसदी रह गयी है।

09-Apr-2025 10:31 AM

By KHUSHBOO GUPTA

RBI Repo Rate: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने लगातार दूसरी बार रेपो रेट में 25 आधार अंकों की कटौती की है। इसके साथ रेपो रेट घटकर 6% पर पहुंच गया है। इस कटौती से होम-कार लोन की ईएमआई घटेगी। आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बुधवार को चालू वित्त वर्ष की पहली द्विमासिक मौद्रिक नीति की घोषणा करते हुए सस्ते लोन का तोहफा दिया। 


गवर्नर मल्होत्रा की अध्यक्षता में आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति (MPC) ने सोमवार को मौद्रिक नीति की समीक्षा को लेकर तीन दिवसीय बैठक शुरू की थी। इससे पहले एमपीसी ने फरवरी में रेपो दर में 0.25 प्रतिशत घटाकर 6.25 प्रतिशत कर दिया था। यह मई, 2020 के बाद पहली कटौती और ढाई साल के बाद पहला संशोधन था। इस कटौती के बाद आपके लोन की ईएमआई कम हो जाएगी। 


आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने मॉनिटरी पॉलिसी पेश करते हुए कहा कि महंगाई में कमी आई जो अच्छी बात है। एमपीसी के सभी सदस्यों ने माना कि महंगाई लक्ष्य से नीचे। गवर्नर ने कहा कि आगे के हालत रेट कटौती को तय करेंगे। अगर जरूरत पड़ेगी तो आगे भी रेपो रेट में कटौती की जाएगी। आरबीआई ने पॉलिसी को न्यूट्रल से बदलकर अकोमोडेटिव कर दिया है। 



आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि दुनिया के हालात ठीक नहीं है। आरबीआई की इस पर नजर हैं। उन्होंने आगे कहा कि ज्यादा टैरिफ से एक्सपोर्ट को नुकसान पहुंचेगा। ग्लोबल उथल पुथल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था अच्छी तरह आगे बढ़ रहा है। मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर अच्छा कर रहा है। बैंकों की स्थिति अच्छी है। हालांकि, आरबीआई ने चालू वित्त वर्ष में भारतीय अर्थव्यवस्था की ग्रोथ रेट को 6.7% से घटाकर 6.5% कर दिया।