Bihar News : बिहार में CBSE के नाम पर चल रहा फर्जीवाड़ा, पटना के दो स्कूलों पर FIR ; जानिए क्या है मामला Bihar APAR ID : बिहार में 64 लाख छात्रों ने अभी तक नहीं करवाया यह काम, इन योजनाओं का अब नहीं मिलेगा लाभ LPG Crisis Patna : पटना समेत राज्य में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत, सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए किए अहम फैसले; जानिए क्या है नया नियम Bihar News : बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार की नई व्यवस्था, जमीन के काम नहीं होंगे प्रभावित LPG Crisis Patna : पटना में LPG संकट पर प्रशासन सख्त: गैस एजेंसी सील, FIR दर्ज; 132 सिलेंडर जब्त, इन लोगों की छुट्टी रद्द लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी
21-Feb-2025 12:42 PM
By First Bihar
रिपोर्ट्स के अनुसार, नई इलेक्ट्रिक वाहन नीति नीति में कंपनियों को ऑपरेशन के दूसरे साल तक 2,500 करोड़ रुपये का टर्नओवर हासिल करने की शर्त रखी जा सकती है। यह कदम देश में EV इंडस्ट्री के लिए नए अवसर और चुनौतियां लेकर आएगा।
नई नीति के तहत, कंपनियों को मौजूदा फैक्ट्री परिसर में ही EV असेंबली ऑपरेशन स्थापित करने की अनुमति दी जाएगी। हालांकि, इसके लिए 4,150 करोड़ रुपये का आवश्यक निवेश होना चाहिए, जो नए पूंजी निवेश से आएगा। इसमें भूमि और बिल्डिंग से संबंधित लागत शामिल नहीं होगी। इसके अलावा, कंपनियों को आयात शुल्क पर 15% की छूट मिल सकती है, जो वर्तमान में 110% है। कंपनियों को आवेदन करने के लिए 120 दिन का समय मिलेगा। इस नीति के तहत, सालाना 8,000 प्रीमियम EVs (35,000 डॉलर से अधिक कीमत वाले) के आयात की अनुमति होगी, लेकिन कंपनियों को तीन साल के भीतर अपने संचालन की निर्माण सुविधाएं स्थापित करनी होंगी। शुरूआत में, इन कंपनियों को 25% घरेलू मूल्यवर्धन हासिल करना होगा, जो मंत्रालय की मंजूरी के पांच साल बाद बढ़कर 50% हो जाएगा।
नई नीति के तहत कंपनियों को प्रगतिशील टर्नओवर लक्ष्यों को पूरा करना होगा। मैन्युफैक्चरिंग के दूसरे साल तक 2,500 करोड़ रुपये, चौथे साल तक 5,000 करोड़ रुपये और पांचवे साल तक 7,500 करोड़ रुपये का कारोबार करना होगा। अगर सभी प्रक्रियाएं निर्धारित समय पर पूरी होती हैं, तो जुलाई-अगस्त तक मंजूरी पत्र जारी किया जा सकता है, जिससे आयात शुरू हो सकेगा। इस नीति से सबसे बड़ा फायदा Tesla को हो सकता है, जो फिलहाल भारत में अपनी उपस्थिति बढ़ाने की योजना बना रही है। हालांकि, अब तक कंपनी ने सरकार के साथ कोई औपचारिक बातचीत नहीं की है। हाल ही में यह खबर आई थी कि Tesla इस साल अप्रैल में भारत में एक सस्ते मॉडल के साथ कदम रखने की योजना बना रही है, जिसकी कीमत लगभग 21 लाख रुपये होगी।
इसके अलावा, Hyundai और Volkswagen जैसे प्रमुख ऑटोमोटिव समूहों ने इस नीति में रुचि दिखाई है, लेकिन यह अभी स्पष्ट नहीं है कि वे कब और कितना निवेश करेंगे।