Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी
27-Feb-2025 04:06 PM
By First Bihar
इस साझेदारी के जरिए पेटीएम ऐप में एक नई AI इंटीग्रेटेड सर्च ऑप्शन पेश किया जाएगा। इस फीचर के माध्यम से यूजर्स अब अपनी लोकल भाषा में रियल-टाइम जानकारी और फाइनेंशियल इनसाइट्स तक आसानी से पहुँच सकेंगे। यह नई सुविधा पेटीएम यूजर्स को बैंकिंग, निवेश, खर्च से जुड़ी जानकारी स्थानीय भाषाओं में प्रदान करेगी। इस फीचर की मदद से यूजर्स न केवल अपनी पसंदीदा भाषा में वित्तीय जानकारी पा सकेंगे, बल्कि वे फाइनेंशियल फैसले लेने में अधिक सक्षम होंगे। पेटीएम का मानना है कि इस फीचर से यूजर्स की वित्तीय साक्षरता में भी सुधार होगा। कंपनी के मुताबिक, इस टाइअप का उद्देश्य भारतीय यूजर्स को अधिक सशक्त बनाना है ताकि वे अपने फाइनेंशियल फैसले सूझ-बूझ के साथ ले सकें।
परप्लेक्सिटी, जो कि एक यूएस बेस्ड AI सर्च इंजन स्टार्टअप है, इस टाइअप में पेटीएम की तकनीकी साझेदार बनेगा। परप्लेक्सिटी की CEO अरविंद श्रीनिवास ने कहा कि यह तकनीक यूजर्स को रियल-टाइम में भरोसेमंद और प्रासंगिक जानकारी प्रदान करने में मदद करेगी।
अरविंद श्रीनिवास, जो IIT मद्रास से ग्रेजुएट हैं और ओपन AI में रिसर्चर के तौर पर काम कर चुके हैं, ने 2022 में परप्लेक्सिटी की स्थापना की थी। परप्लेक्सिटी ने हाल ही में 500 मिलियन डॉलर की फंडिंग हासिल की थी, और पहले ही ट्रिपएडवाइजर जैसी बड़ी कंपनियों के साथ इसी तरह के टाइअप कर चुका है। अब, पेटीएम के साथ यह सहयोग फाइनेंस सेक्टर में नए डिजिटल बदलाव को जन्म देने की दिशा में एक बड़ा कदम हो सकता है।
हालांकि पेटीएम ने अपने नए टाइअप से बाजार में काफी उम्मीदें बढ़ाई हैं, लेकिन कंपनी के वित्तीय प्रदर्शन ने कुछ चिंता भी पैदा की है। पेटीएम की पेरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस ने FY25Q3 में ₹208 करोड़ का नेट लॉस घोषित किया। एक साल पहले इसी तिमाही में घाटा ₹220 करोड़ था, यानी साल दर साल यह नुकसान कुछ कम हुआ है।