ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी

Home / business / दुबई से आया मुजफ्फरपुर की लीची का सबसे बड़ा ऑर्डर, पहली बार शिप...

दुबई से आया मुजफ्फरपुर की लीची का सबसे बड़ा ऑर्डर, पहली बार शिप से होगी भारी मात्रा में एक्सपोर्ट

बिहार की मीठी पहचान मुजफ्फरपुर की लीची को मिला अंतरराष्ट्रीय बाजार में बड़ा मौका। दुबई से आया रिकॉर्ड ऑर्डर, अब शिप से होगी भारी मात्रा में सप्लाई।

08-May-2025 12:00 PM

By First Bihar

बिहार की मशहूर मुजफ्फरपुर लीची को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ी कामयाबी मिली है। दुबई की प्रमुख कंपनी लुलु ग्रुप ने मुजफ्फरपुर लीची के लिए अब तक का सबसे बड़ा ऑर्डर दिया है। यह पहली बार है जब लीची को शिप (जलमार्ग) से दुबई भेजा जाएगा, जिससे इसकी मात्रा कई गुना बढ़ सकेगी।


बिहार लीची एसोसिएशन के अध्यक्ष बच्चा प्रसाद सिंह ने जानकारी दी कि अब तक लीची हवाई मार्ग से सीमित मात्रा में ही विदेश भेजी जाती थी, लेकिन शिपिंग की सुविधा मिलने से अब अधिक मात्रा में लीची एक्सपोर्ट की जा सकेगी। उन्होंने बताया कि दुबई की कंपनी लुलु ग्रुप के अधिकारी संतोष मैथुज ने ईमेल के जरिए यह ऑर्डर भेजा है। उनका कहना है कि चीन की लीची अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसलिए सफल है क्योंकि वह कंटेनर के जरिए शिप से भेजी जाती है, जबकि बिहार की लीची स्वाद और आकार में उससे कहीं बेहतर है।


उन्होंने आगे कहा कि कोलकाता बंदरगाह से कंटेनर के जरिए लीची भेजने की तैयारी जोरों पर है और किसान व व्यापारी दोनों को इससे बड़ा मुनाफा होने की उम्मीद है। कंटेनर की उपलब्धता की पुष्टि भी एसोसिएशन द्वारा कर दी गई है।


19 और 20 मई को पटना में होगा बड़ा सम्मेलन: इस बीच, एपीडा की ओर से पटना में 19 और 20 मई को क्रेता-विक्रेता बैठक आयोजित की जा रही है, जिसमें देश-विदेश के व्यापारी हिस्सा लेंगे। इस बैठक का मकसद बिहार के कृषि उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में पहुंचाना है।


मोही ग्रुप, लखनऊ के दीपक मिश्रा ने कहा कि पिछले साल खाड़ी देशों में 20 टन लीची हवाई मार्ग से भेजी गई थी। इस बार 50 टन लीची भेजने की योजना है और अगर शिप का विकल्प सक्रिय हो जाए तो यह आंकड़ा और भी बढ़ सकता है। यह कदम बिहार के लीची किसानों के लिए एक नई आर्थिक दिशा और वैश्विक पहचान का मार्ग खोल सकता है।