ब्रेकिंग
बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!

Sarkari Job: बिहार के युवाओं के पास सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 900 से ज्यादा पदों पर इस दिन से करें आवेदन

Sarkari Job: बिहार लोक सेवा आयोग ने सहायक शिक्षा विकास अधिकारी के 935 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। 27 अगस्त से आवेदन शुरू, ग्रेजुएट्स के लिए शानदार मौका। जानें योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और आवेदन के तरीके..

Sarkari Job
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Sarkari Job: बिहार लोक सेवा आयोग युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का एक शानदार अवसर लाया है। सहायक शिक्षा विकास अधिकारी (एईडीओ) के 935 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 अगस्त से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह उन ग्रेजुएट्स के लिए बेहतरीन मौका है जो बिहार में सरकारी नौकरी की तलाश में हैं।


योग्यता और आयु सीमा

इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। आयु सीमा की बात करें तो न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम 37 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्गों को सरकार के नियमों के अनुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी। यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए खास है जो कम उम्र में स्थायी सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं।


चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न

बीपीएससी की इस भर्ती में चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। परीक्षा में सामान्य भाषा, सामान्य अध्ययन और सामान्य योग्यता से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा और परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी। गलत उत्तर के लिए एक तिहाई अंक की नकारात्मक अंकन (नेगेटिव मार्किंग) भी लागू होगी।


आवेदन प्रक्रिया और शुल्क

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। होमपेज पर उपलब्ध 'अप्लाई' टैब पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन पूरा करना होगा। इसके बाद फॉर्म भरें, जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क जमा करें। सभी वर्गों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये और अतिरिक्त बायोमेट्रिक शुल्क 200 रुपये है। चयनित उम्मीदवारों को 29,200 रुपये मासिक मूल वेतन मिलेगा।