Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी
02-May-2025 11:52 AM
By First Bihar
Made in India: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा शुरू की गई टैरिफ वॉर के बाद वैश्विक कंपनियां अब भारत की ओर रुख कर रही हैं। Apple के CEO टिम कुक ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अब Apple अपने iPhone भारत में बनाएगा। उन्होंने यह भी चेताया कि मौजूदा टैरिफ नीति के चलते कंपनी को प्रति डिवाइस करीब 90 डॉलर का नुकसान हो सकता है।
ट्रंप के टैरिफ वॉर के बाद अमेरिका में मेड इन इंडिया का डंका बजता दिख रहा है ।अमेरिका के लोगों के हाथों में ज्यादातर आईफोन भारत में बने होंगे। एप्पल के हेड टिम कुक ने गुरुवार को उम्मीद जताते हुए कहा है कि अमेरिका में बिकने वाले ज्यादातर आईफोन भारत में बने होंगे। उन्होंने आगे कहा कि Apple ने पहली तिमाही में अच्छा मुनाफा कमाया है, लेकिन चीन पर लगाए गए अतिरिक्त टैरिफ से iPhone की लागत बढ़ सकती है। उन्होंने कहा, “हम अभी नहीं कह सकते कि टैरिफ कब लागू होंगे, लेकिन अगर तिमाही खत्म होने से पहले लागू हुए, तो हमें बड़ा नुकसान हो सकता है।”
भारत बन रहा है मैन्युफैक्चरिंग हब
भारत में बीते कुछ वर्षों में Apple की मैन्युफैक्चरिंग में तेज़ी आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Apple ने पिछले साल भारत में करीब 22 अरब डॉलर के iPhone असेंबल किए, जो पिछले साल की तुलना में 60% अधिक है। यह बदलाव कंपनी की 'चीन से दूरी' की रणनीति को भी दर्शाता है।
स्मार्टफोन मार्केट में एप्पल की पकड़ मजबूत
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2024 में भारत में Apple की बिक्री (मुख्यतः iPhone) करीब 8 अरब डॉलर तक पहुंच चुकी है। भारत में Apple की बाजार हिस्सेदारी फिलहाल 8% है, जो आने वाले समय में बढ़ने की पूरी संभावना है। डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ वॉर ने जहां चीन को नुकसान पहुंचाया है, वहीं भारत के लिए यह एक सुनहरा मौका बनकर सामने आया है। Apple जैसी दिग्गज कंपनियों का भारत में निर्माण बढ़ाना ‘मेक इन इंडिया’ पहल के लिए बड़ा समर्थन साबित हो सकता है।