बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो गया में शतचंडी महायज्ञ की भव्य शुरुआत, छात्रों की सफलता और विश्व शांति के लिए प्रार्थना
08-Dec-2025 08:25 PM
By First Bihar
JAMUI: बिहार में एनडीए की नई सरकार के गठन और सम्राट चौधरी के गृह मंत्री बनने के बाद भी आपराधिक घटनाओं में कमी नहीं हो पा रही है। बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर पहुंच चुका है, ऐसा लगता है कि इनके अंदर पुलिस का डर खत्म हो चुका है। यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला बिहार के जमुई जिले का है जहां भीषण डकैती की घटना हुई है। पुलिस के वेश में आए अपराधियों ने घर में घुसकर 15 लाख की डकैती की घटना को अंजाम दिया है।
जमुई जिले के सिमरतला थाना क्षेत्र के टेलवा बाजार में सोमवार सुबह एक सनसनीखेज घटना हुई। पुलिस की वर्दी पहनकर आए आधा दर्जन डकैतों ने सरकारी स्कूल के शिक्षक संजीव कुमार के घर में घुसकर करीब 15 लाख रुपये के जेवरात लूट लिए। घटना सुबह 6:35 बजे की बताई जा रही है। संजीव कुमार घर में ही थे जब नकली पुलिसकर्मी हाथ में डंडा और कमर में पिस्टल लिए उनके घर पहुंचे। उन्होंने संजीव कुमार से कहा कि उनके खिलाफ चकाई थाना से वारंट जारी हुआ है। जैसे ही संजीव ने दरवाजा खोला, वे भीतर घुस गए और घर की तलाशी शुरू कर दी।
डकैतों ने संजीव कुमार की बेटी की शादी के लिए रखे गए जेवरात और उनकी पत्नी के गहने लूट लिए। आरोपियों ने धमकी दी कि संजीव को चकाई थाना ले जाया जाएगा, इसके बाद वे गाड़ी में बैठकर फरार हो गए।सूचना मिलते ही सिमरतला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है, जिसमें एक वीडियो में लुटेरों की गाड़ी दिखाई दे रही है।थाना प्रभारी धनंजय कुमार ने बताया कि मामले की हर एंगल से जांच चल रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने इलाके में दहशत फैला दी है। स्थानीय लोग घरों से बाहर निकल आए और पुलिस से सुरक्षा बढ़ाने की मांग की। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। संजीव कुमार ने मीडिया से कहा कि यह जेवरात उनकी बेटी की शादी के लिए रखे गए थे, और यह घटना उनके परिवार के लिए गहरा सदमा है। पुलिस का कहना है कि अपराधियों को पकड़ने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।







