बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल Bihar LPG crisis : मोतिहारी में गैस सिलेंडर को लेकर मारपीट, लाइन में पहले लगने पर दो लोग भिड़े; बिहार में चौथे दिन भी गैस संकट क्या एनडीए में भी क्रॉस वोटिंग का डर? 5वीं सीट को लेकर NDA का ‘मास्टर प्लान’, विधायकों को वोटिंग तक पटना नहीं छोड़ने का निर्देश Pawan Singh : Monalisa के बयान से फिर चर्चा में Pawan Singh और Akshara Singh का रिश्ता, भोजपुरी इंडस्ट्री के पुराने विवाद पर खुलासा Bihar News : NEET छात्रा रेप-मौत केस: शंभू गर्ल्स हॉस्टल मालिक मनीष रंजन की जमानत पर आज फैसला, पोक्सो कोर्ट में सुनवाई Bihar Rajya Sabha Election : महागठबंधन के विधायकों में NDA ने लगाई सेंध ! नीतीश के ख़ास नेता का दावा, बोले ... एक या दो नहीं बल्कि 12 विधायक संपर्क में हैं ... Bihar News : बिहार में CBSE के नाम पर चल रहा फर्जीवाड़ा, पटना के दो स्कूलों पर FIR ; जानिए क्या है मामला Bihar APAR ID : बिहार में 64 लाख छात्रों ने अभी तक नहीं करवाया यह काम, इन योजनाओं का अब नहीं मिलेगा लाभ LPG Crisis Patna : पटना समेत राज्य में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत, सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए किए अहम फैसले; जानिए क्या है नया नियम Bihar News : बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार की नई व्यवस्था, जमीन के काम नहीं होंगे प्रभावित
28-Mar-2025 07:09 PM
By First Bihar
Interest rate: सरकार ने अप्रैल-जून 2025 तिमाही के लिए लघु बचत योजनाओं की ब्याज दरों में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया है, जिससे बचत खाताधारकों और निवेशकों को निराशा हुई है। सार्वजनिक भविष्य निधि (PPF) पर 7.1%, राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र (NSC) पर 7.7%, सुकन्या समृद्धि योजना पर 8.2%, और किसान विकास पत्र (KVP) पर 7.5% की दर बनी रहेगी। यह लगातार पांचवीं तिमाही है जब सरकार ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। बढ़ती महंगाई के बीच उच्च रिटर्न की उम्मीद कर रहे निवेशकों को झटका लगा है, क्योंकि सरकार ने ब्याज दरें स्थिर रखने का फैसला किया है।
लगातार पांचवीं तिमाही बिना बदलाव
वित्त मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, जनवरी-मार्च तिमाही की तरह ही ब्याज दरें बनी रहेंगी। सरकार हर तिमाही दरों की समीक्षा करती है और आवश्यक होने पर संशोधन करती है, लेकिन इस बार भी कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है।
कौन-कौन सी योजनाओं की ब्याज दरें स्थिर रहीं?
सुकन्या समृद्धि योजना 8.2%, तीन साल की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) 7.1%, PPF (पब्लिक प्रोविडेंट फंड) 7.1%, डाकघर बचत जमा योजना 4%, किसान विकास पत्र (KVP) 7.5% (115 महीनों में मैच्योर) ,राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र (NSC) 7.7%, मासिक आय योजना (MIS) निवेशकों को झटका, महंगाई के बावजूद राहत मिलता नही दिख रही है | आपको बता दे कि ब्याज दरों में कोई बढ़ोतरी न होने से आम निवेशकों को बड़ा झटका लगा है। बढ़ती महंगाई और आर्थिक अस्थिरता के कारण लोग ब्याज दरों में वृद्धि की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन सरकार ने इन्हें स्थिर बनाए रखने का निर्णय लिया।
निवेशकों के लिए क्या हैं चुनौतियां?
कम ब्याज दरों के कारण निवेश पर अपेक्षित लाभ नहीं मिलेगा। वहीँ ,बढ़ती महंगाई के कारण वास्तविक रिटर्न प्रभावित होगा।और सुरक्षित निवेश चाहने वालों के लिए सीमित विकल्प बचेंगे।लिहाजा ,निवेशकों को अब ब्याज दरों में बदलाव के लिए अगली तिमाही तक इंतजार करना पड़ेगा।