Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी
02-Apr-2025 05:34 PM
By First Bihar
GST collection Bihar : बिहार सरकार ने राजस्व वसूली के मामले में एक नया रिकॉर्ड बनाया है! सिर्फ 7 सालों में राज्य का कर संग्रह 17,236 करोड़ से बढ़कर 41,586.75 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। यह आकस्मिक उछाल नहीं बल्कि सरकार की सटीक रणनीति और प्रभावी टैक्स नीतियों का नतीजा है। तो आखिर ऐसा क्या किया सरकार ने? आइए जानते हैं!
अगर हम GST (वस्तु एवं सेवा कर) की बात करें, तो इस साल बिहार सरकार ने 29,359.76 करोड़ रुपये जुटाए, जो पिछले वर्ष की तुलना में 5.58% ज्यादा है। इस बढ़त में SGST, IGST और टैक्स बकाया की अहम भूमिका रही।
SGST से आय – 9,911.68 करोड़ रुपये
IGST सेटलमेंट से – 19,370.02 करोड़ रुपये
बकाया टैक्स से – 55.69 करोड़ रुपये
मुआवजे से – 22.37 करोड़ रुपये
पेट्रोल ने कर दिया बिहार सरकार को मालामाल!
जहां GST से अच्छी कमाई हुई, वहीं गैर-जीएसटी श्रेणी ने भी सरकार की झोली भर दी। और इसका सबसे बड़ा हीरो बना पेट्रोल!
पेट्रोल से कुल 10,516.05 करोड़ रुपये की वसूली
आबकारी शुल्क से 1,513.98 करोड़ रुपये
प्रोफेशनल टैक्स से 195.85 करोड़ रुपये
यानी सिर्फ पेट्रोल से मिली रकम ने ही सरकारी खजाने को भरने में बड़ी भूमिका निभाई।
बिहार सरकार ने इस वित्तीय वर्ष में 42,500 करोड़ रुपये का टारगेट सेट किया था, और अब तक 41,586.75 करोड़ रुपये जुटाए जा चुके हैं। यानी सरकार लक्ष्य का 97.85% हासिल कर चुकी है – जो अपने आप में एक शानदार उपलब्धि है।
2017 में GST आया, बिहार की तकदीर बदली!
जब 1 जुलाई 2017 को जीएसटी लागू हुआ, तब बिहार का कर संग्रह सिर्फ 17,236 करोड़ रुपये था। लेकिन अब 41,586.75 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है!आपको बता दे कि बिहार अब जीएसटी कलेक्शन में पूरे भारत में 5वें नंबर पर पहुंच गया है! टैक्स सुधारों के कारण राज्य की आय में ऐतिहासिक उछाल दर्ज की गई है।