बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल Bihar LPG crisis : मोतिहारी में गैस सिलेंडर को लेकर मारपीट, लाइन में पहले लगने पर दो लोग भिड़े; बिहार में चौथे दिन भी गैस संकट क्या एनडीए में भी क्रॉस वोटिंग का डर? 5वीं सीट को लेकर NDA का ‘मास्टर प्लान’, विधायकों को वोटिंग तक पटना नहीं छोड़ने का निर्देश Pawan Singh : Monalisa के बयान से फिर चर्चा में Pawan Singh और Akshara Singh का रिश्ता, भोजपुरी इंडस्ट्री के पुराने विवाद पर खुलासा Bihar News : NEET छात्रा रेप-मौत केस: शंभू गर्ल्स हॉस्टल मालिक मनीष रंजन की जमानत पर आज फैसला, पोक्सो कोर्ट में सुनवाई Bihar Rajya Sabha Election : महागठबंधन के विधायकों में NDA ने लगाई सेंध ! नीतीश के ख़ास नेता का दावा, बोले ... एक या दो नहीं बल्कि 12 विधायक संपर्क में हैं ... Bihar News : बिहार में CBSE के नाम पर चल रहा फर्जीवाड़ा, पटना के दो स्कूलों पर FIR ; जानिए क्या है मामला Bihar APAR ID : बिहार में 64 लाख छात्रों ने अभी तक नहीं करवाया यह काम, इन योजनाओं का अब नहीं मिलेगा लाभ LPG Crisis Patna : पटना समेत राज्य में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत, सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए किए अहम फैसले; जानिए क्या है नया नियम Bihar News : बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार की नई व्यवस्था, जमीन के काम नहीं होंगे प्रभावित
19-Mar-2025 08:52 PM
By First Bihar
Gold rate ; सोने और चांदी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। इस बढ़ोतरी के पीछे वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता, पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और शादी-विवाह के मौसम में बढ़ती मांग को प्रमुख कारण माना जा रहा है।
शादी-विवाह के सीजन से बढ़ी मांग
पिछले कारोबारी सत्र में 99.9% शुद्धता वाले सोने की कीमत 91,250 रुपये प्रति 10 ग्राम थी।वहीं चांदी में 1,000 रुपये की तेजी .आपको बता दे कि बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की मांग और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूती के कारण चांदी की कीमतों में भी उछाल आया। मंगलवार को चांदी 1,02,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी, लेकिन बुधवार को 1,000 रुपये की बढ़ोतरी के साथ यह 1,03,500 रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई।
सोने की कीमतों में वृद्धि का मुख्य कारण
एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष और शोध विश्लेषक (जिंस एवं मुद्रा) जतिन त्रिवेदी के अनुसार, "सोने की कीमतों में कुल मिलाकर तेजी का रुख बना हुआ है, हालांकि अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नीतिगत समीक्षा और आगामी आर्थिक घोषणाओं से पहले बाजार सतर्क बना हुआ है।"अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतों में मजबूती देखी गई, जहां हाजिर सोना 0.15% बढ़कर 3,039.22 डॉलर प्रति औंस हो गया। सत्र के दौरान यह 3,045.39 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड उच्चतम स्तर तक पहुंच गया।