बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल
18-Aug-2021 08:35 PM
PATNA: बिहार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने आज राज्य भर से आए बुनकरों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की और उनकी बातें ध्यानपूर्वक सुनकर समस्याओं के निदान के लिए भरसक प्रयास करने का भरोसा जताया। बिहार स्टेट हैण्डलूम विभर्स को-ऑपरेटिव यूनियन लिमिटेड के अध्यक्ष मो. नकीब अहमद के नेतृत्व में हुई करीब 25 सदस्यीय बुनकर प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात पटना के उद्योग भवन स्थित उद्योग मंत्री के कार्यालय में हुई।
उद्योग मंत्री से मुलाकात के दौरान बुनकर प्रतिनिधिमंडल ने कई मांगों का एक ज्ञापन उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन को सौंपा। इस ज्ञापन में मांग की गई है कि बिहार सरकार के द्वारा चलाई जा रही सभी हस्तकरघा योजनाओं का संचालन राज्य की शीर्ष बुनकर संस्था के माध्यम से हो। क्योंकि सभी क्षेत्रीय संघ शीर्ष संस्था और प्राथमिक बुनकर सहयोग समिति क्षेत्रीय संघ से संबद्ध है।
अन्य मांगों में बुनकरों के क्षेत्रीय संघ के कार्यालय बनाने के लिए जमीन एवं भवन बनाने हेतु विचार करने, बुनकरों को कर्मशाला-सह-आवास योजना देने व बुनकरों द्वारा उत्पादित सतरंगी चादर, पर्दा एवं सफेद चादर के भुगतान के लिए प्रयास करने की मांग उद्योग मंत्री के समक्ष रखी गई।
बुनकरों के प्रतिनिधिमंडल से मिलकर बिहार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि राज्य के बुनकरों को सशक्त बनाने के लिए वो भरसक प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि बिहार के पारंपरिक उद्योग का एक बड़ा हिस्सा बुनकरों पर टिका है। उनका विभाग राज्य के सभी बुनकरों के लिए फिक्रमंद हैं।