ब्रेकिंग न्यूज़

LPG Crisis Patna : पटना समेत राज्य में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत, सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए किए अहम फैसले; जानिए क्या है नया नियम Bihar News : बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार की नई व्यवस्था, जमीन के काम नहीं होंगे प्रभावित LPG Crisis Patna : पटना में LPG संकट पर प्रशासन सख्त: गैस एजेंसी सील, FIR दर्ज; 132 सिलेंडर जब्त, इन लोगों की छुट्टी रद्द लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

budget 2025 : फूड टेक्नोलॉजी संस्थान, माखाना बोर्ड और IIT कॉलेज, जानिए बिहार को बजट में क्या-क्या मिला

budget 2025 : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण में बिहार में मखाना बोर्ड और राष्ट्रीय खाद्य प्रोद्योगिकी उद्यमशीलता एवं प्रबंधन स्थान (फूड टेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट) की स्थापना करने की घोषणा की।

01-Feb-2025 11:30 AM

By First Bihar

budget 2025 : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण नरेंद्र मोदी सरकार का बजट 2025 संसद में पेश कर रही हैं। उन्होंने बिहार में मखाना बोर्ड स्थापित करने की घोषणा की है। इससे मखाना का उत्पादन करने वाले किसानों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। वित्त मंत्री ने कहा कि इससे मखाना के उत्पादन और संवर्द्धन को बढ़ावा मिलेगा। इसके अलावा बिहार में राष्ट्रीय खाद्य प्रोद्योगिकी उद्यमशिलता और प्रबंधन संस्थान (फूड टेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट) की स्थापना की जाएगी। इसके अलावा अलग से ITT पटना में हॉस्टल खोलने को भी मंजूरी मिली है।


वित्त मंत्री ने कहा कि इससे समूचे पूर्वी क्षेत्र में खाद्य संस्करण के कामों को बढ़ावा मिलेगा। इससे किसानों की आमदनी बढ़ेगी और युवाओं को कौशल प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर मिलेंगे। आईआईटी पटना में छात्रावास की क्षमता को बढ़ाया जाएगा। बजट में ऐलान किया गया है कि आईआईटी की कैपेसिटी बढ़ी है। 5 आईआईटी में एडिशनल इंफ्रास्ट्रक्चर बनाया जाएगा। साथ ही IIT पटना का विस्तार किया जाएगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने युवाओं को सस्ता लोन देने की बात कही है।


इसके साथ ही  स्टार्ट अप के लिए बजट बढ़ाया जाएगा। इसके अलावा पटना एयरपोर्ट की क्षमता बढ़ाई जाएगी, बिहार में नए ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट बनेंगे।मिथिलांचल मैं पश्चिमी कोसी नहर को लेकर राशि दी जाएगी, वित्तीय मदद दी जाएगी। इसी के साथ देश के 88 एयरपोर्ट से छोटे शहरों को जोड़ा जाएगा।