LPG Crisis Patna : पटना समेत राज्य में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत, सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए किए अहम फैसले; जानिए क्या है नया नियम Bihar News : बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार की नई व्यवस्था, जमीन के काम नहीं होंगे प्रभावित LPG Crisis Patna : पटना में LPG संकट पर प्रशासन सख्त: गैस एजेंसी सील, FIR दर्ज; 132 सिलेंडर जब्त, इन लोगों की छुट्टी रद्द लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा
01-Feb-2025 11:11 AM
By First Bihar
budget 2025 : संसद में निर्मला सीतारमण बजट पेश कर रही हैं. इसकी शुरुआत से पहले ही कुंभ के मुद्दे पर सपा सांसदों ने संसद में हंगामा काटा।वित्त मंत्री के रूप में निर्मला सीतारमण का यह लगातार आठवां बजट है। सभी की निगाहें बजट पर टिकी हुई हैं। बढ़ते खर्चे और आर्थिक दबावों के बीच टैक्सपेयर समेत कई सेक्टरों के लोगों को बजट से राहत की उम्मीद है।
निर्मला सीतारमण ने कहा कि बजट में सरकार का ग्रोथ पर जोर है। उन्होंने कहा कि हम किसानों को फायदा हो उसके लिए काम कर रहे हैं। इसके आगे कहा कि हमारी सरकार का जोर कृषि उत्पादकता बढ़ाने पर है। इसके लिए हम अपनी क्षमता बढ़ाएंगे। सीतारमण ने कहा कि अर्थव्यवस्था में महिलाओं का योगदान लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि आर्थिक गतिविधियों में 70 फीसद महिलाएं हैं। निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण में कहा कि हमारा फोकस 'GYAN' पर है। GYAN मतलब- गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति। वित्त मंत्री ने कहा कि 10 साल में हमने बहुमुखी विकास किया है। वित्त मंत्री ने बजट में किसानों के लिए प्रधानमंत्री धनधान्य योजना का ऐलान किया है।साथ ही किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़कर 5 लाख हुई है।
बिहार में मखाना बोर्ड बनेगा
वहीं, बिहार के लिए माखाना बोर्ड का गठन किया जाएगा। इससे मखाना का उत्पादन करने वाले किसानों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। वित्त मंत्री ने कहा कि इससे मखाना के उत्पादन और संवर्द्धन को बढ़ावा मिलेगा।
निर्मला सीतारमण ने बजट 2025 के फोकस क्षेत्रों की सूची बताई
A) विकास में तेजी लाना
B) सुरक्षित समावेशी विकास
C) निजी क्षेत्र के निवेश को बढ़ावा देना
D) घरेलू खर्च में वृद्धि, और
E) भारत के उभरते मध्यम वर्ग की खर्च करने की शक्ति को बढ़ाना
वित्त मंत्री सीतारमण का कहना है कि बजट विकास को गति देने के हमारी सरकार के प्रयास को जारी रखता है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि सरकार समावेशी विकास को सुरक्षित करने और निजी क्षेत्र के निवेश को बढ़ावा देने के प्रयास जारी रखे हुए है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने केंद्रीय बजट 2025-26 भाषण में दालों में 'आत्मनिर्भरता' हासिल करने के लिए छह साल के मिशन की घोषणा की है। वित्त मंत्री ने कहा कि किसानों को यूरिया की कमी ना हो इसके लिए यूरिया फैक्ट्री लगाई जाएगी। इसके अलावा IIT पटना का गठन किया जाएगा।