नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद छपरा में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 7 एकड़ में लगी गेहूं की फसल जलकर राख Bihar news: महावीर जयंती पर स्कूल में ‘जाम से जाम’… नालंदा में शराबबंदी की उड़ी धज्जियां, वीडियो से मचा हड़कंप बिहार में अंतिम यात्रा के दौरान दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, दोनों की मौत बिहार में अंतिम यात्रा के दौरान दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, दोनों की मौत हेल्थ इंस्टिच्युट में निःशुल्क श्रवण-जाँच, हकलाने और सुनने में दिक्कत वाले मरीजों के लिए पटना में लगा हेल्थ कैम्प
21-Apr-2025 08:31 AM
By First Bihar
Vande Metro Train: बिहार को वंदे मेट्रो की सौगात मिलने वाली है. पहली वंदे मेट्रो पटना पहुंच चुकी है. राजेंद्र नगर कोचिंग कॉम्प्लेक्स में अभी रखा गया है. पीएम मोदी 24 अप्रैल को बिहार दौरे के क्रम में हरी झंडी दिखाकर इसका शुभारंभ किया जा सकता है.
बिहार की पहली वंदे मेट्रो पटना से मोकामा, दरभंगा और मधुबनी होते हुए जयनगर तक चलेगी. वंदे मेट्रो ट्रेन की रैक दानापुर मंडल पहुंची तो रेलवे ने इसके ट्रायल की तैयारी शुरू कर दी. पूर्व मध्य रेलवे के अधिकारयों ने बताया है कि, रेलवे ने इस ट्रेन के लिए लोको पायलट समेत टेक्निकल स्टाफ की टीम बना दी गयी है. दो दिन के अंदर ही इस ट्रेन का ट्रायल होने की संभावना है. वंदे मेट्रो ट्रेन अभी दिल्ली-मेरठ रूट पर सफलतापूर्वक दौड़ रही है. अब बिहार में भी यह ट्रेन दौड़ने लगेगी. वंदे मेट्रो को नमो भारत रैपिड रेल के नाम से भी जाना जाता है. बिहार में चलने वाली यह पहली इंटरसिटी ट्रेन होगी जिसमें मेट्रो जैसी आधुनिक सुविधाएं होगी.
वंदे भारत ट्रेन में कुल 12 से 16 कोच रहेंगे. 1000 से अधिक यात्रियों के बैठने की क्षमता होगी. 2000 से अधिक यात्री खड़े होकर भी इस ट्रेन में सफर कर सकेंगे. वंदे मेट्रो ट्रेन से सफर आसान होगा. अभी पटना से जयनगर की यात्रा 6 से 7 घंटे में तय होती है. इस वंदे मेट्रो से यहां की दूरी 4.5 से 5 घंटे में तय हो जाएगी. ट्रेन का किराया भी आम ट्रेनों की तुलना में किफायती होगा.

