LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी
19-Mar-2026 02:00 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News: पश्चिम चंपारण के वाल्मीकि टाइगर रिजर्व से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां जंगल से बाहर डेढ़ साल की एक बाघिन मृत अवस्था में मिली है। इस घटना के बाद वन विभाग में हड़कंप मच गया है और पूरे इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई है।
जानकारी के अनुसार, बाघिन पिछले दो दिनों से वन विभाग की टीम की निगरानी में थी और उसे सुरक्षित रेस्क्यू करने का प्रयास किया जा रहा था। इसी क्रम में रविवार को मंगूरहा वनक्षेत्र स्थित पंडई नदी के किनारे उसका शव बरामद किया गया।
घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी और विशेषज्ञ टीम मौके पर पहुंची। बाघिन के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रारंभिक तौर पर मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं, इसलिए विशेषज्ञों की टीम हर पहलू से जांच में जुट गई है।
इस संबंध में सीएफ गौरव ओझा ने बताया कि बाघिन का शव मंगूरहा वनक्षेत्र में पंडई नदी के पास मिला है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल वन विभाग पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रहा है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि बाघिन की मौत प्राकृतिक कारणों से हुई या इसके पीछे कोई अन्य वजह है।
बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट