हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
16-Nov-2025 04:28 PM
By First Bihar
VAISHALI: इस वक्त की बड़ी खबर वैशाली से आ रही है, जहां अपराधियों ने पेट्रोल पंप को निशाना बनाते हुए लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। घटना वैशाली जिले के बेलसर थाना क्षेत्र के साइन बाजार स्थित एक पेट्रोल पंप की है।
जहां हथियारबंद अपराधियों ने लाखों की लूट को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार बाइक सवार तीन बदमाश शनिवार देर शाम पेट्रोल पंप पर पहुंचे और हथियार के बल पर कर्मचारियों को धमकाते हुए दो नोजल से करीब डेढ़ लाख रुपये लूट लिए।
लूट के दौरान अपराधियों ने फायरिंग भी की, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही बेलसर थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और अपराधियों की तलाश तेज कर दी गई है।