Bihar Crime : बिहार में डबल मर्डर से दहशत ! बुजुर्ग दंपती की गला रेतकर बेरहमी से हत्या बिहार के पांच थानेदार समेत 38 पुलिस अधिकारियों की सैलरी रोकने का आदेश, SP ने सभी से मांगा जवाब Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत Bihar News: महिला रोजगार योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा, छात्राओं और पुरुषों के खातों में भेजे गए 10-10 हजार रुपये BIHAR NEWS : पटना में निजी भवनों पर किया यह काम तो भरना पड़ सकता है जुर्माना, जारी हुआ आदेश; अब देनी पड़ेगी यह जानकारी Bihar political news : जेल में बंद विधायक बनेंगे ‘किंगमेकर’? राज्यसभा चुनाव में अनंत सिंह करेंगे वोट या नहीं; जानिए क्या है नया अपडेट बिहार में हेल्थ सेक्टर की बड़ी छलांग! रोबोटिक सर्जरी से कैंसर पर जीत, आई बैंक भी हुआ शुरू BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह गैस सिलेंडर कालाबाजारी का भंडाफोड़, छापेमारी में 250 से अधिक सिलेंडर बरामद; मचा हडकंप 'बाबू सुनो, तुमसे ही शादी करेंगे…' बॉयफ्रेंड ने झांसा देकर मिलने बुलाया; गर्लफ्रेंड हुई प्रेग्नेंट तो कर दिया बड़ा कांड
14-Jan-2026 10:50 AM
By FIRST BIHAR
Viral Video: बिहार के वैशाली जिले के लालगंज स्टेशन का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति खुद को मुन्ना शुक्ला का भतीजा बताकर कुछ युवकों को मारने-पीटने की धमकी देता नजर आ रहा है।
पड़ताल में पता चला कि वीडियो में धमकी देने वाला व्यक्ति लालगंज स्टेशन का स्टेशन मास्टर मनोज कुमार है। हालांकि, वह वास्तव में मुन्ना शुक्ला का कोई रिश्तेदार नहीं है। जानकारी के अनुसार, यह वीडियो चार-पाँच दिन पुराना है। उस समय कुछ लड़के स्टेशन पर बाइक घुमा रहे थे।
उनके गलत व्यवहार को देखकर स्टेशन मास्टर मनोज कुमार ने विरोध किया, लेकिन लड़के उनसे उलझ गए। जवाब में उन्होंने कह दिया, “मैं भी मुन्ना शुक्ला का भतीजा हूं, चीर दूंगा।” इस पर सभी लड़के वहां से भाग गए।
वीडियो वायरल होने के बाद मनोज कुमार ने माफी मांगते हुए एक नया वीडियो साझा किया। उन्होंने कहा कि वह केवल युवकों को डराने के लिए ऐसा कह गए थे और उन्हें यह नहीं बोलना चाहिए था। इस मामले में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गोपाल मंडल ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।