Bihar weather update :बिहार में बदला मौसम का मिजाज: बारिश, घना कोहरा और बढ़ता AQI, अलर्ट जारी मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार
11-Mar-2025 04:46 PM
By Vikramjeet
बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसामान पर है। राज्य के अंदर आए दिन कहीं न कहीं लोगों की हत्या की जा रही है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या,लूट,छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो,इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला हाजीपुर से निकल कर सामने आया है। जहां दिनदहाड़े राज मिस्त्री पर फायरिंग की गई है।
जानकारी के मुताबिक, हाजीपुर में जढुआ चिकनौटा में दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने राज मिस्त्री को दरवाजे पर चढ़कर गोली मारकर घायल कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार बदमाश मौके से फरार हो गया। इसके बाद घायल को आनन-फानन में अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टर के द्वारा घायल का इलाज किया गया। घायल को दो गोली मारी गई है।
वही, इस घटना में घायल की पहचान जढुआ चिकनौटा निवासी बिंदेश्वर राय के 26 वर्षीय विपिन कुमार के रूप में हुई है। विपिन कुमार अपने चाचा के दरवाजे पर बैठा हुआ था। इसी दौरान करीब दो बाइक पर सवार चार की संख्या में बदमाश अचानक पहुंचकर गोलीबारी शुरू कर दी। जिसमें विपिन को दो गोली लगी है।
इसके साथ ही घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार बदमाशों ने घर के महिला को भी जाते-जाते धमकी दिया। गोली लगने के बाद वह घायल अवस्था में जमीन पर खून से लथपथ होकर गिर गया। घटना की सूचना पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल भर्ती कराया ।घटना की जानकारी नगर थाने की पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही एसपी ललित मोहन शर्मा, हेडक्वार्टर डीएसपी अबू जफर इमाम एवं नगर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।
इधर, पुलिस घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच पड़ताल के बाद बदमाशों के भागने की दिशा में कार्रवाई में जुटी है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाने की पुलिस पदाधिकारी सदर अस्पताल पहुंचकर घायल से घटना के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी ली।