ब्रेकिंग न्यूज़

बंद कमरे में चल रहा था गंदा काम: नशे की हालत में चौकीदार और मालिक समेत तीन युवतियां गिरफ्तार Bihar News: पेपर लीक कांड के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया का दाहिना हाथ 'मुखिया' गिरफ्तार, दर्जनों खेल में था शामिल, EOU ने पटना से किया अरेस्ट... पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर

Home / bihar / vaishali-news / Bihar News: काशी विश्वनाथ की तर्ज पर बनेगा बिहार का यह मंदिर, मिलेंगी...

Bihar News: काशी विश्वनाथ की तर्ज पर बनेगा बिहार का यह मंदिर, मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

Bihar News: बिहार के वैशाली जिले में स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बाबा हरिहरनाथ मंदिर को अब अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं.

13-Jun-2025 09:01 AM

By First Bihar

Bihar News: बिहार के वैशाली जिले में स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बाबा हरिहरनाथ मंदिर को अब अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। सरकार द्वारा हरिहरनाथ मंदिर कॉरिडोर परियोजना के पहले चरण का कार्य शुरू कर दिया गया है। इस परियोजना के अंतर्गत मंदिर के आसपास के पूरे क्षेत्र का सौंदर्यीकरण किया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।


सोनपुर स्थित यह मंदिर अपनी धार्मिक विशिष्टता के कारण विशेष महत्व रखता है। यह भारत का एकमात्र ऐसा मंदिर है जहां भगवान शिव और भगवान विष्णु की एक ही शिवलिंग में स्थापना है। यही कारण है कि यह मंदिर आम जनमानस के साथ-साथ प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की भी गहरी आस्था का केंद्र है। हर साल सोनपुर मेला के दौरान यहां लाखों श्रद्धालु आते हैं, और अब सरकार चाहती है कि यह स्थल केवल धार्मिक नहीं, बल्कि सांस्कृतिक और पर्यटन क्षेत्र के रूप में भी विकसित हो।


इस भव्य योजना के तहत हरिहरनाथ मंदिर कॉरिडोर का निर्माण किया जा रहा है, जो गंगा और गंडक नदी के संगम से लेकर मंदिर तक फैला होगा। सारण जिलाधिकारी (डीएम) अमन समीर ने खुद मंदिर पहुंचकर फेज-1 के अंतर्गत चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने काली घाट से दीघा पुल तक रिवर फ्रंट डेवलपमेंट के लिए कंसल्टेंट टीम के साथ विस्तृत चर्चा की।


डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिया कि कॉरिडोर के निर्माण के दौरान काली घाट से मंदिर तक किसी भी नए अनधिकृत निर्माण पर पूर्ण रूप से रोक लगाई जाए, ताकि मूल योजना प्रभावित न हो। फेज-1 की प्रगति के साथ-साथ अब फेज-2 के लिए भी सुव्यवस्थित कार्य योजना और मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है। इसमें मंदिर परिसर, घाटों, यातायात प्रबंधन, पार्किंग सुविधा, श्रद्धालुओं की सुरक्षा, और पर्यटन सुविधाओं को शामिल किया जाएगा।


मंदिर कमेटी के सचिव विजय सिंह ने सरकार और पर्यटन विभाग को धन्यवाद देते हुए कहा, “यह हम सभी के लिए गर्व की बात है कि हरिहरनाथ मंदिर अब राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मानचित्र पर उभरेगा। इस विकास से न सिर्फ श्रद्धालुओं को सुविधा होगी, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।”