ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू

2 मई से अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन, सहरसा से मुंबई जाने के दौरान इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

सहरसा से मुंबई के बीच चलने वाली अमृत भारत उद्घाटन एक्सप्रेस ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 अप्रैल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। इस साप्ताहिक ट्रेन का परिचालन 2 मई से शुरू होने वाला है। इसकी टिकट बुकिंग भी शुरू हो गयी है।

bihar

25-Apr-2025 06:52 PM

By First Bihar

HAJIPUR: दरभंगा से नई दिल्ली अमृत भारत ट्रेन चलाए जाने के बाद अब बिहार की दूसरी और देश की तीसरा अमृत भारत ट्रेन सहरसा से लोकमान्य तिलक टर्मिनल चलेगी। इस ट्रेन का परिचालन 2 मई से शुरू होगा। कल ही 24 अप्रैल को इस ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने मधुबनी से हरी झंडी दिखाकर उद्घाटन किया था। अब इस ट्रेन की टिकटों की बुकिंग आईआरसीटीसी ने शुरू कर दी है।  


यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर खगड़िया-समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर- हाजीपुर-पाटलिपुत्र-डीडीयू-प्रयागराज छिवकी-जबलपुर के रास्ते सहरसा और लोकमान्य तिलक टर्मिनल के मध्य अत्याधुनिक एवं विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त अमृत भारत एक्सप्रेस का परिचालन प्रारंभ किया जा रहा है । 


गाडी सं. 11015/11016 लोकमान्य तिलक-सहरसा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस अमृत भारत एक्सप्रेस का नियमित परिचालन लोकमान्य तिलक टर्मिनस दिनांक 02.05.2025 से प्रत्येक शुक्रवार को तथा सहरसा से 04.05.2025 से प्रत्येक रविवार को किया जायेगा । 


गाड़ी सं. 11015 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-सहरसा अमृत भारत एक्सप्रेस लोकमान्य तिलक टर्मिनल से दिनांक 02.05.2025 से प्रत्येक शुक्रवार को 12.00 बजे खुलकर शनिवार को 15.10 बजे पं.दीनदयाल उपाध्याय जं., 19.00 बजे पाटलिपुत्र, 20.30 बजे हाजीपुर, 21.28 बजे मुजफ्फरपुर, 22.50 बजे समस्तीपुर सहित अन्य स्टेशनों पर रूकते हुए रविवार को 02.00 बजे सहरसा पहुंचेगी । 


वापसी में गाड़ी सं. 11016 सहरसा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस अमृत भारत एक्सप्रेस सहरसा से दिनांक 04.05.2025 से प्रत्येक रविवार को 04.20 बजे खुलकर 07.05 बजे समस्तीपुर, 08.35 बजे मुजफ्फरपुर, 09.55 बजे हाजीपुर, 11.15 बजे पाटलिपुत्र, 15.00 बजे पं.दीनदयाल उपाध्याय जं. सहित अन्य स्टेशनों पर रूकते हुए सोमवार को 15.45 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी ।