बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
25-Mar-2026 08:15 PM
By First Bihar
VAISHALI: निगरानी की कार्रवाई में आए दिन बिहार में घूसखोर पकड़े जा रहे हैं, इसके बावजूद लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। इन्हें देखकर ऐसा लगता है कि इन लोगों ने हम नहीं सुधरेंगे की मानो कसम ही खा रखी है। यही कारण है कि इनके अंदर विजिलेंस का डर नहीं है। लेकिन यही गलत सोच के कारण ऐसे लोग निगरानी के हत्थे चढ़ रहे हैं।
ताजा मामला वैशाली के हाजीपुर से निकलकर सामने आ रही है, जहां खनन कार्यालय के डाटा इंट्री ऑपरेटर राहुल कुमार रौशन और परिचारी प्रमोद कुमार को 50 हजार रुपये घूस लेते निगरानी ने आज रंगेहाथों दबोचा है।
निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की मुख्यालय टीम ने थाना कांड संख्या-033/26, दिनांक 17.03.2026 में प्राथमिकी अभियुक्त राहुल कुमार रौशन, डाटा इन्ट्री ऑपरेटर, जिला खनन कार्यालय, हाजीपुर, जिला- वैशाली एवं अप्राथमिकी अभियुक्त प्रमोद कुमार, परिचारी, जिला खनन कार्यालय, हाजीपुर, जिला- वैशाली को 50,000/- (पचास हजार) रूपये रिश्वत लेते हुए जिला खनन कार्यालय, वैशाली, हाजीपुर से गिरफ्तार किया गया है।
परिवादी जिमदार कुमार, पिता स्व० शिवजी राय, ग्राम दाउदनगर, थाना-विदूपुर, जिला- वैशाली द्वारा निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, बिहार, पटना के कार्यालय में शिकायत दर्ज कराया गया था कि आरोपी (जो डाटा इन्ट्री ऑपरेटर हैं) के द्वारा गिट्टी भंडारण दुकान के लिए लघु-K लाईसेंस निर्गत करने के एवज में रिश्वत की मांग की जा रही है।
ब्यूरो द्वारा प्राप्त शिकायत का सत्यापन कराया गया एवं सत्यापन के क्रम में आरोपी द्वारा रिश्वत मांगे जाने का प्रमाण पाया गया। प्रथम द्रष्टया आरोप सही पाये जाने के पश्चात् उपरोक्त कांड अंकित कर अनुसंधानकर्ता श्री सदानन्द कुमार, पुलिस उपाधीक्षक, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना के नेतृत्व में एक धावादल का गठन किया गया।
धावादल द्वारा कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी अभियुक्त राहुल कुमार रौशन, डाटा इन्ट्री ऑपरेटर, जिला खनन कार्यालय, हाजीपुर, जिला- वैशाली एवं अप्राथमिकी अभियुक्त प्रमोद कुमार, परिचारी, जिला खनन कार्यालय, हाजीपुर, जिला- वैशाली को 50,000/- (पचास हजार) रूपये रिश्वत लेते हुए जिला खनन कार्यालय, वैशाली, हाजीपुर से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त से पूछताछ के उपरांत माननीय विशेष न्यायालय, निगरानी, मुजफ्फरपुर में उपस्थापित किया जायेगा। अग्रतर अनुसंधान की कार्रवाई की जा रही है।
निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, बिहार, पटना का वर्ष 2026 में भ्रष्टाचार के विरूद्ध 36वां प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई है। जिसमें यह ट्रैप संबंधी 28वां कांड है, जिसमें कांड दर्ज कर अभी तक कुल 25 अभियुक्तों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया जा चुका है तथा रिश्वत की कुल बरामद राशि 9,34,000/- (नौ लाख चौतीस हजार) रूपये है।
