छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम
21-Apr-2021 11:33 AM
DELHI : इस वक़्त की बड़ी खबर दिल्ली से सामने आ रही है जहां तिहाड़ जेल में बंद बिहार के पूर्व बाहुबली सांसद शहाबुद्दीन कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. मंगलवार रात को तबीयत खराब होने के बाद पूर्व सांसद को डीडीयू अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. तिहाड़ प्रशासन के मुताबिक, फिलहाल शहाबुद्दीन की हालत ठीक है.
राष्ट्रीय जनता दल केपूर्व सांसद और लालू यादव के बेहद करीबी माने जाने वाले शहाबुद्दीन के कोरोना संक्रमित होने के बारे में तिहाड़ जेल प्रशासन ने बताया कि उनकी हालत अभी स्थिर है. मंगलवार की देर रात कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें डीडीयू अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उनकी सेहत की निगरानी कर रही है.
आपको बता दें कि पूर्व बाहुबली सांसद शहाबुद्दीन से पहले भी तिहाड़ जेल में बंद कई कैदी कोरोना संक्रमित पाए गए थे. जानकारी के अनुसार, दो दिन पहले ही जेल में बंद 90 से ज्यादा कैदियों में कोरोना वायरस का संक्रमण पाए जाने से हड़कंप मच गया. इससे पहले इस महीने की शुरुआत में ही तिहाड़ केंद्रीय कारागार के 50 से ज्यादा कैदी कोरोना संक्रमित पाए गए थे. जिसके बाद तिहाड़ जेल प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी किया था.