हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
30-Aug-2025 02:03 PM
By First Bihar
Bihar News: खबर बिहार के मुंगेर से है, जहां गंगा नदी में आए बाढ़ ने तीन मगरमच्छों को भी अपने साथ बहा ले आई है, जो सदर प्रखंड बरदह गांव स्थित एक गहरे गड्ढे में फंस गया। अब हाल यह है कि वो उस गड्ढा से निकल नहीं पा रहा और उसी गड्ढे के पानी में बड़े आराम से रह रहा है और उस रास्ते से आने- जाने वाले लोगों को भी दिखाई दे रहा है। जिस कारण स्थानीय लोगों में डर का माहौल बना हुआ है।
सबसे बड़ी बात यह है कि इस संबंध में वन विभाग को सूचना देने के बाद भी वन विभाग ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मिर्जापुर बरदह में पत्थर उत्खनन बंद होने के बाद गड्ढा छूट गया, जिसमें बारिश के वजह से पानी जमा हो जाता है। जब 15 दिन पूर्व मुंगेर में बाढ़ आया था तो उस बाढ़ के पानी में गंगा के रास्ते तीन मगरमच्छ उस गड्ढा में आ गया। जब पानी उतरा तो वह वापस गंगा में नहीं जा सका और उसी गड्ढा में फंस कर रह गया।
ग्रामिणों का कहना है कि इस बात को लेकर ग्रामीणों ने वन विभाग को भी सूचना दी गई पर वन विभाग के द्वारा अभी तक कोई कार्रवाई नहीं गई है और न ही उस मगरमच्छ का रेस्क्यू ही किया गया है। वहीं, मगरमच्छ को लेकर इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। इस रास्ते से गुजरने में लोगों को काफी डर लग रहा है।
मुंगेर से इम्तियाज खान की रिपोर्ट