ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / bihar / नीतीश के शासनकाल में सबसे ज्यादा क्राइम, निशांत के बयान पर तेजस्वी का...

नीतीश के शासनकाल में सबसे ज्यादा क्राइम, निशांत के बयान पर तेजस्वी का पलटवार

तेजस्वी यादव ने निशांत कुमार के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि नीतीश सरकार में बिहार में अपराध तेजी से बढ़ा है। उन्होंने कानून-व्यवस्था, बेरोजगारी और किसानों की समस्याओं पर भी सवाल उठाए।

24-Mar-2026 04:06 PM

By First Bihar

PATNA: पिछले दिनों जनता दल यूनाइटेड के नेता और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने लालू-राबड़ी के शासनकाल को लेकर तंज कसा था। कहा था कि 2005 से पहले बिहार में दंगा और हिंसा का दौर था लेकिन पिताजी ने पूरी तस्वीर बदल दी। निशांत ने कहा था कि 2005 से पहले बिहार में कितना दंगा और हिंसा हुआ करता था,जिसे रोकने का काम पिताजी ने किया। 


निशांत कुमार के इस बयान पर पलटवार करते हुए बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि लॉ एन्ड ऑर्डर और अपराध के मामले में बिहार उत्तर प्रदेश के बाद दूसरे नंबर अभी आता है। उन्होंने कहा कि 2005 से 2025 तक बिहार में सबसे ज्यादा क्राइम रेट बढ़ा है। नीतीश के राज में ही आपराधिक घटनाएं बढ़ी है। इसे लेकर विधानसभा में उन्होंने डेटा भी प्रस्तुत किया था। 


तेजस्वी ने आगे कहा कि आज के डेट में गुंडागर्दी और अपराध ऑर्गेनाइज तरीके से हो रहा है। लेकिन 2005 से पहले ऐसा नहीं हुआ करता था। आज हालत यह हो गयी है कि लॉ एंड ऑर्डर और अपराध के मामले में यूपी के बाद बिहार आता है। अपराधिक वारदातों में बिहार का नंबर दूसरा है। जहां सबसे ज्यादा अपराध होता है। 


इस दौरान मीडिया ने तेजस्वी यादव से पूछा कि बिहार में क्या सम्राट मॉडल चलेगा? मीडिया के इस सवाल का जवाब देते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में कोई मॉडल चलने वाला नहीं है। बिहार के जनता इस मौजूदा सरकार से त्रस्त है। लोग गरीबी, बेरोजगारी, महंगाई और अपराध से परेशान हैं। किसान ओला और तूफान से तबाह है। किसानों को मुआवजा तक नहीं मिला है। हमने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को किसानों की समस्याओं को लेकर चिट्ठी भी लिखा है, कहा है कि किसानों को राहत मिले।