ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन

Home / bihar / पटना मरीन ड्राइव पर तेजस्वी के डांस पर उपेंद्र कुशवाहा ने कसा तंज,...

पटना मरीन ड्राइव पर तेजस्वी के डांस पर उपेंद्र कुशवाहा ने कसा तंज, कहा..गंगा किनारे नाचने से कोई CM नहीं बन जाता

05-Sep-2025 09:23 PM

By First Bihar

PATNA: कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत ही तेजी से वायरल हुआ था। वो वीडियो बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल के युवा नेता तेजस्वी यादव का है। जिसमें तेजस्वी यादव पटना के मरीन ड्राइवर पर कुछ लड़कों के साथ डांस करते दिख रहे हैं। 


तेजस्वी के डांस पर तंज सकते हुए एनडीए के सहयोगी और रालोमो के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाह ने कहा है कि गंगा नदी के किनारे नाचने से कोई मुख्यमंत्री नहीं बन जाता। उपेन्द्र कुशवाहा ने सलाह दी है कि उन्हें अपनी छवि को बचाकर रखना चाहिए। 


दरअसल यह वायरल वीडियो 01 सितंबर 2025 की है जब वोटर अधिकार यात्रा का समापन हुआ था। यात्रा समापन होने के बाद तेजस्वी यादव पटना के जेपी गंगा पथ (मरीन ड्राइव) घूमने गये हुए थे। तभी मरीन ड्राइव पर कुछ लड़कों के साथ तेजस्वी डांस करने लगे। अगले दिन उनकी बहन रोहिणी आचार्य ने अपने एक्स हैंडल से डांस का चार वीडियो शेयर किया जो देखते ही देखते वायरल हो गया। 


इस डांस वीडियो में तेजस्वी यादव कुछ युवकों के साथ डांस के स्टेप करते नजर आ रहे है। साथ में उनका भांजा भी दिख रहा है। रोहिणी ने एक्स पर लिखा था कि दिल तो बच्चा ही है जी..रोहिणी ने यह वीडियो बॉलीवुड के सुपर स्टार ऋतिक रोशन को भी टैग किया था। लालू बिना चालू ई बिहार ना होई गाने पर तेजस्वी का डांस देखते ही देखते वायरल हो गया। 


लेकिन शायद इस वीडियो पर उपेन्द्र कुशवाहा की नजर विलंब से गई। क्योंकि इससे पहले एनडीए के सहयोगी और केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी भी इस वीडियो को लेकर तेजस्वी पर तंज कस चुके हैं। वो कह चुके हैं कि लालू राज होता तो कट्टे पर डिस्को कराया जाता। अब उपेन्द्र कुशवाहा इसे लेकर तेजस्वी पर तंज कस रहे हैं। उनका कहना है कि गंगा किनारे नाचने से कोई मुख्यमंत्री नहीं बन जाता।