LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी
03-Aug-2022 06:25 PM
PATNA : पिछले दिनों कोरोना से संक्रमित हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब पूरी तरीके से स्वस्थ हो चुके हैं। मुख्यमंत्री की कोरोना जांच रिपोर्ट अब निगेटिव आ चुकी है। अपनी रिपोर्ट निगेटिव आने के साथ ही सीएम नीतीश आज एक्शन में नजर आए हैं। मुख्यमंत्री आज लंबे अरसे बाद अपने सरकारी आवास से बाहर निकले और अटल पथ होते हुए जेपी सेतु तक गए। यहां से वे गंगा मरीन ड्राइव यानी गंगा पथ से उन्होंने जलस्तर का जायजा लिया। इसके बाद सीएम नीतीश ने पीएमसीएच के पास से गंडक नदी के बढ़ते जलस्तर का भी मुआयना किया। मुख्यमंत्री के साथ जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा मौजूद थे।
इस निरीक्षण के दौरान सीएम नीतीश ने गंगा नदी और उसके आसपास के दियारा वाले इलाकों की स्थिति को देखा और इसके बारे में अधिकारियों से जानकारी ली। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि गंडक नदी में पानी का दबाव बढ़ने से गंगा नदी के जल स्तर में भी इजाफा हुआ है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तत्काल अधिकारियों को निर्देश दिया कि गंगा के किनारे वाले जिलों में बढ़ते जलस्तर का ध्यान रखते हुए सतर्कता बरती जाए। बाढ़ को लेकर सभी तैयारियां भी पूरी रखी जाए।
इसके आलावा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरूग्राम में निर्माण कार्य के दौरान निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत की 17वीं मंजिल से नीचे गिरने की घटना में बिहार के रहनेवाले 4 लोगों की हुई मौत पर भी काफी दुख जताया है। मुख्यमंत्री ने इस घटना में मृत लोगों के शोक संतप्त परिवारों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने इस घटना में बिहार के मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 2-2 लाख रूपये अनुग्रह अनुदान देने की घोषणा की है। उन्होंने बिहार के रहनेवाले इस दुर्घटना में घायल एक व्यक्ति के समुचित इलाज की भी व्यवस्था करने हेतु अधिकारियों को निर्देश दिया है।