ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime : बिहार में डबल मर्डर से दहशत ! बुजुर्ग दंपती की गला रेतकर बेरहमी से हत्या बिहार के पांच थानेदार समेत 38 पुलिस अधिकारियों की सैलरी रोकने का आदेश, SP ने सभी से मांगा जवाब Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत Bihar News: महिला रोजगार योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा, छात्राओं और पुरुषों के खातों में भेजे गए 10-10 हजार रुपये BIHAR NEWS : पटना में निजी भवनों पर किया यह काम तो भरना पड़ सकता है जुर्माना, जारी हुआ आदेश; अब देनी पड़ेगी यह जानकारी Bihar political news : जेल में बंद विधायक बनेंगे ‘किंगमेकर’? राज्यसभा चुनाव में अनंत सिंह करेंगे वोट या नहीं; जानिए क्या है नया अपडेट बिहार में हेल्थ सेक्टर की बड़ी छलांग! रोबोटिक सर्जरी से कैंसर पर जीत, आई बैंक भी हुआ शुरू BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह गैस सिलेंडर कालाबाजारी का भंडाफोड़, छापेमारी में 250 से अधिक सिलेंडर बरामद; मचा हडकंप 'बाबू सुनो, तुमसे ही शादी करेंगे…' बॉयफ्रेंड ने झांसा देकर मिलने बुलाया; गर्लफ्रेंड हुई प्रेग्नेंट तो कर दिया बड़ा कांड

Bihar News: बिहार के सरकारी अस्पताल से नवजात की चोरी, SNCU की सुरक्षा पर उठे सवाल; CCTV फुटेज खंगाल रहा अस्पताल प्रशासन

Bihar News: सुपौल सदर अस्पताल से नवजात शिशु गायब होने की घटना ने अस्पताल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है और परिजन चिंतित हैं।

10-Dec-2025 05:52 PM

By SANT SAROJ

Bihar News: बिहार के सुपौल सदर अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड से एक नवजात शिशु के रहस्यमय तरीके से गायब होने की सूचना से अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। घटना सामने आते ही सिविल सर्जन डॉ ललन कुमार ठाकुर खुद मामले की जांच में जुट गए हैं और सीसीटीवी फुटेज खंगालने लगे हैं। अस्पताल परिसर में आज हुई इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा कर दिया है।


दरअसल, मधुबनी के पीपराही निवासी एक दंपत्ति को 7 दिसंबर को निर्मली अस्पताल में पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई थी। जन्म के बाद नवजात को उल्टी की शिकायत होने पर डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सुपौल के एसएनसीयू वार्ड में रेफर कर दिया था। सोमवार और मंगलवार की रात सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन आज सुबह स्थिति अचानक बदल गई।


परिजन के अनुसार, आज सुबह बच्चे की नानी उसे दूध पिलाने के लिए वार्ड के बाहर लेकर आई थीं। कुछ ही देर बाद बच्चे के गायब होने की खबर फैल गई। परिजन पूरे अस्पताल परिसर में बच्चे की तलाश में भटकते रहे लेकिन बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला।


सिविल सर्जन ललन ठाकुर ने बताया कि सुबह लगभग 10 बजे नानी द्वारा बच्चे को बाहर ले जाने का सीसीटीवी फुटेज स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है, लेकिन उसके बाद वह बच्चे को किस समय वार्ड में वापस लेकर गईं, इसका फुटेज अब तक सामने नहीं आया है। उन्होंने कहा कि पूरी घटना की क्रमवार जांच की जा रही है और हर कैमरे के फुटेज को बारीकी से खंगाला जा रहा है ताकि गायब हुए नवजात का कोई सुराग मिल सके।


वहीं पीड़ित परिजनों का कहना है कि नानी ने दूध पिलाने के तुरंत बाद बच्चे को वार्ड में मौजूद स्टाफ के हवाले कर दिया था। परिजनों का आरोप है कि नवजात की सुरक्षा के प्रति अस्पताल प्रशासन गंभीर नहीं था और इसी लापरवाही का नतीजा है कि आज उनका बच्चा लापता है।


घटना ने सदर अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। खासकर एसएनसीयू वार्ड जैसे संवेदनशील क्षेत्र में बिना कड़े सुरक्षा प्रबंधन के प्रवेश-निकास व्यवस्था को लेकर अब कई सवाल उठ रहे हैं। यह पहली बार है जब एसएनसीयू वार्ड से किसी नवजात के गायब होने की घटना सामने आई है, जिसने अस्पताल प्रशासन की कार्यशैली और सुरक्षा मानकों पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।