ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime : बिहार में डबल मर्डर से दहशत ! बुजुर्ग दंपती की गला रेतकर बेरहमी से हत्या बिहार के पांच थानेदार समेत 38 पुलिस अधिकारियों की सैलरी रोकने का आदेश, SP ने सभी से मांगा जवाब Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत Bihar News: महिला रोजगार योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा, छात्राओं और पुरुषों के खातों में भेजे गए 10-10 हजार रुपये BIHAR NEWS : पटना में निजी भवनों पर किया यह काम तो भरना पड़ सकता है जुर्माना, जारी हुआ आदेश; अब देनी पड़ेगी यह जानकारी Bihar political news : जेल में बंद विधायक बनेंगे ‘किंगमेकर’? राज्यसभा चुनाव में अनंत सिंह करेंगे वोट या नहीं; जानिए क्या है नया अपडेट बिहार में हेल्थ सेक्टर की बड़ी छलांग! रोबोटिक सर्जरी से कैंसर पर जीत, आई बैंक भी हुआ शुरू BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह गैस सिलेंडर कालाबाजारी का भंडाफोड़, छापेमारी में 250 से अधिक सिलेंडर बरामद; मचा हडकंप 'बाबू सुनो, तुमसे ही शादी करेंगे…' बॉयफ्रेंड ने झांसा देकर मिलने बुलाया; गर्लफ्रेंड हुई प्रेग्नेंट तो कर दिया बड़ा कांड

सुपौल: इंटरसिटी एक्सप्रेस की चपेट में आने से 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

सुपौल के प्रतापगंज स्टेशन के पास रेलवे लाइन पार करते समय 55 वर्षीय जोगिंद्र शर्मा की इंटरसिटी एक्सप्रेस की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच जारी है।

08-Dec-2025 02:11 PM

By SANT SAROJ

SUPAUL: जोगबनी–दानापुर रेलखंड के सुपौल स्थित प्रतापगंज स्टेशन और बेलही–भालूकूप ढाला गुमटी के बीच सोमवार की सुबह एक दर्दनाक रेल हादसा हुआ। रेलवे ट्रैक पार करते समय एक 55 वर्षीय व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आकर मौत का शिकार हो गया।


घटना की सूचना मिलते ही प्रतापगंज थाना पुलिस मौके पर पहुँची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु सुपौल सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान किशनपुर थाना क्षेत्र के फुलवरिया, आंदोली गांव निवासी जोगिंद्र शर्मा (55) के रूप में हुई है।


परिजनों के अनुसार, जोगिंद्र शर्मा मानसिक रूप से अस्वस्थ थे और कान से बहुत कम सुनते थे। वे रविवार को अपने रिश्तेदार श्यामलाल शर्मा के घर आए थे। सोमवार सुबह शौच करने के लिए रेलवे लाइन की ओर गए, इसी दौरान इंटरसिटी एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। हादसे में उनका शरीर बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।


हादसे की जानकारी मिलते ही उनका बेटा शिवशंकर शर्मा मौके पर पहुँचा और शव की पहचान की। प्रतापगंज थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।