Bihar Crime : बिहार में डबल मर्डर से दहशत ! बुजुर्ग दंपती की गला रेतकर बेरहमी से हत्या बिहार के पांच थानेदार समेत 38 पुलिस अधिकारियों की सैलरी रोकने का आदेश, SP ने सभी से मांगा जवाब Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत Bihar News: महिला रोजगार योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा, छात्राओं और पुरुषों के खातों में भेजे गए 10-10 हजार रुपये BIHAR NEWS : पटना में निजी भवनों पर किया यह काम तो भरना पड़ सकता है जुर्माना, जारी हुआ आदेश; अब देनी पड़ेगी यह जानकारी Bihar political news : जेल में बंद विधायक बनेंगे ‘किंगमेकर’? राज्यसभा चुनाव में अनंत सिंह करेंगे वोट या नहीं; जानिए क्या है नया अपडेट बिहार में हेल्थ सेक्टर की बड़ी छलांग! रोबोटिक सर्जरी से कैंसर पर जीत, आई बैंक भी हुआ शुरू BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह गैस सिलेंडर कालाबाजारी का भंडाफोड़, छापेमारी में 250 से अधिक सिलेंडर बरामद; मचा हडकंप 'बाबू सुनो, तुमसे ही शादी करेंगे…' बॉयफ्रेंड ने झांसा देकर मिलने बुलाया; गर्लफ्रेंड हुई प्रेग्नेंट तो कर दिया बड़ा कांड
08-Jan-2026 07:09 PM
By First Bihar
SUPAUL: बिहार के सुपौल जिले से दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। किशनपुर थाना क्षेत्र में शादी के महज 8 महीने बाद ही 25 वर्षीय सूरज कुमार ने गले में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। बताया जाता है कि पत्नी की बेवफाई और लगातार मानसिक तनाव से परेशान होकर उसने इतना बड़ा कदम उठा लिया। इस घटना से मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वही घटना के तमाम बिन्दुओं का जांच में पुलिस जुट गयी है।
मृतक के पिता शंभू मंडल और दादा लक्ष्मी मंडल ने बताया कि सूरज की शादी 8 महीने पहले मधेपुरा जिले के मुरलीगंज थाना क्षेत्र की संध्या कुमारी से हुई थी। शादी के बाद दंपती सहरसा में किराये के मकान में रहने लगे। शुरुआत में सब ठीक था, लेकिन जल्द ही पत्नी के कथित अवैध संबंध और मोबाइल पर लगातार प्रेमी से बातचीत के कारण वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ गया।
मृतक के परिजनों ने बताया कि सूरज इसी मानसिक दबाव को सहन नहीं कर पाया। बहू को कई बार उसके माता-पिता मायके ले गए, लेकिन सामाजिक हस्तक्षेप के बाद समझौता हुआ और वह दोबारा ससुराल लौट आई। इसके बावजूद विवाद और कड़वाहट खत्म नहीं हुई। घटना वाले दिन संध्या ने वीडियो कॉल के माध्यम से सूरज से बात की थी।
मृतक के परिजनों का कहना है कि इस बातचीत के बाद सूरज पूरी तरह टूट गया और देर रात अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वही थानाध्यक्ष ज्ञानरंजन कुमार ने बताया कि परिजन ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया था लेकिन पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आगे की कार्रवाई शुरू की।
पुलिस की माने तो पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। फिलहाल इस पूरे मामले की तफ्तीश जारी है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने का इंतजार कर रही है। इस घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन मामले की जांच की मांग कर रहे हैं।