ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
27-Feb-2021 07:17 AM
BHAGALPUR : बिहार के बहुचर्चित सृजन घोटाले से जुड़े एक और मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी गई है। भागलपुर कोतवाली थाने में दर्ज एक और मामले की जांच का जिम्मा बिहार सरकार ने सीबीआई को दे दिया है। भागलपुर के कोतवाली थाना में दर्ज कांड संख्या 808/20 की जांच का जिम्मा सीबीआई को दे दिया गया है। शुक्रवार को गृह विभाग ने इससे जुड़ी अधिसूचना जारी कर दी है।
बहुचर्चित सृजन घोटाला कांड में अब तक दो दर्जन मामले दर्ज हो चुके हैं। बिहार सरकार ने साल 2017 में सृजन घोटाले की जांच सीबीआई को सौंप दी गई थी। भागलपुर के साथ -साथ बांका और सहरसा से जुड़े सृजन घोटाले में करोड़ो की राशि का गबन किया गया था। सीबीआई को इस घोटाले से जुड़े दो दर्जन मामले पहले ही सौंप दिए गए हैं।
ताजा मामले में अब भागलपुर कोतवाली थाना कांड संख्या 808/20 भी शामिल हो गया है। सृजन संस्था द्वारा सरकारी बैंक खातों से जालसाजी करके वित्तीय लेनदेन करने का यह मामला है। आपको याद दिला दें कि साल 2006-07 में ही घोटाले की नींव पड़ी थी। सृजन महिला विकास सहयोग समिति लिमिटेड नाम के एनजीओ के जरिए घोटाले का यह खेल 2006 में ही शुरू हो गया था। हालांकि मामले का खुलासा साल 2017 में हुआ। सृजन घोटाले का खुलासा होने के बाद नीतीश सरकार की खूब फजीहत हुई थी और विपक्ष के दबाव के बाद सीबीआई जांच की अनुशंसा करनी पड़ी थी।