ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
05-Apr-2026 04:24 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News: सोनपुर रेल मंडल के अंतर्गत अब आठ रेलवे स्टेशनों पर अनारक्षित (जनरल) टिकट जारी करने के लिए स्टेशन टिकट बुकिंग एजेंट (STBA) नियुक्त किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य यात्रियों को टिकट लेने में सुविधा देना और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करना है।
रेल मंडल प्रशासन ने इसके लिए चयन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जारी सूचना के अनुसार इच्छुक अभ्यर्थी 29 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पंजीकृत डाक, कोरियर, साधारण डाक या स्वयं उपस्थित होकर जमा किए जा सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
STBA की नियुक्ति प्रारंभिक रूप से तीन वर्षों के लिए की जाएगी, जिसे कार्य संतोषजनक रहने पर बढ़ाया भी जा सकता है। चयनित अभ्यर्थी रेलवे के नियमों के अनुसार कार्य करेंगे और उन्हें जारी किए गए टिकटों पर कमीशन मिलेगा। यानी जितने अधिक टिकट जारी होंगे, उतनी अधिक आय होगी।
इस पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक पास रखी गई है। आवेदन के साथ चरित्र प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र, डिमांड ड्राफ्ट और स्व-अभिप्रमाणित पासपोर्ट साइज फोटो सहित सभी आवश्यक दस्तावेज जमा करना अनिवार्य होगा। अधूरे आवेदन रद्द कर दिए जाएंगे।
समस्तीपुर के दलसिंहसराय स्टेशन पर दो स्वचालित टिकट वेंडिंग मशीनों के संचालन के लिए एजेंट नियुक्त किए जाएंगे। इसके अलावा सोनपुर, बरौनी, बेगूसराय, लाखमिनिया, खगड़िया, मानसी और नवगछिया सहित अन्य स्टेशनों पर भी एजेंट तैनात किए जाएंगे। रेलवे की इस पहल से छोटे और ग्रामीण स्टेशनों पर यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।