ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में भू-माफिया पर नकेल कसने की तैयारी, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने सभी DCLR को दिए सख्त निर्देश बिहार में भू-माफिया पर नकेल कसने की तैयारी, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने सभी DCLR को दिए सख्त निर्देश 55 साल के सगे जीजा के साथ फरार हो गई 26 साल की साली, चार लाख के गहने और कैश भी ले गई साथ; थाने के चक्कर काट रहा पति 55 साल के सगे जीजा के साथ फरार हो गई 26 साल की साली, चार लाख के गहने और कैश भी ले गई साथ; थाने के चक्कर काट रहा पति पटना में दवा घोटाले का भंडाफोड़… करोड़ों की सरकारी दवाइयां गोदाम से बरामद, एक गिरफ्तार, मास्टरमाइंड फरार Bihar News: बिहार के एक DCLR पर डंडा...लापरवाही के आरोप में मिला यह दंड, जानें.... चोर मचावे शोर: बालू और शराब माफिया को लेकर मांझी का बड़ा बयान, कहा...ई सब तेजस्वी का आदमी है पूर्व मंत्री के दामाद ने लगाई सुरक्षा की गुहार, बहन खुश्बू सिंह मर्डर केस की जांच SIT से कराने की मांग पूर्व मंत्री के दामाद ने लगाई सुरक्षा की गुहार, बहन खुश्बू सिंह मर्डर केस की जांच SIT से कराने की मांग पटना शास्त्री नगर गोलीकांड में बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार; मुख्य शूटर अब भी फरार

Home / bihar / सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है बीमा भारती का वीडियो, नीतीश को...

सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है बीमा भारती का वीडियो, नीतीश को अबतक नहीं दिखा अपनी मंत्री जी का ज्ञान

27-Jan-2020 05:17 PM

By Rahul Singh

PATNA : गणतंत्र दिवस के मौके पर अनोखा भाषण पढ़कर मंत्री बीमा भारती देशभर में पॉपुलर हो गई हैं। सोशल मीडिया पर बिहार सरकार की इस मंत्री का वीडियो ट्रेंड कर रहा है। कल तक जो बीमा भारती को जानता-पहचानता तक नहीं था वह आज उनकी चर्चा कर रहा है। पूरे देश को मालूम पड़ गया है कि मंत्री बीमा भारती का सामान्य ज्ञान कितना मजबूत है लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब भी अपनी इस मंत्री के गणतंत्र ज्ञान से अनजान हैं। मंत्री बीमा भारती में गणतंत्र दिवस को लेकर जो कुछ कहा उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है लेकिन इस बाबत जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पूछा गया तो उन्होंने पल्ला झाड़ लिया नीतीश ने कह दिया कि उन्होंने बीमा भारती का वीडियो नहीं देखा।


बता दें कि समस्तीपुर जिला की प्रभारी मंत्री बीमा भारती ने देश को शर्मसार करने वाला कारनामा किया था।गणतंत्र दिवस के मौके पर समस्तीपुर के पटेल मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में झंडोतोलन के मौके पर जिला की प्रभारी मंत्री बीमा भारती ने अपने सम्बोधन में लिखा हुआ स्पीच पढ़ा लेकिन इसमें भी उन्होंने संविधान लागू होने का साल दो बार गलत पढ़ा। 1950 की जगह उन्होंने पहले तो 1985 पढ़ा फिर बगल से किसी के टोकने पर फिर 1955 पढ़ा।


मंत्री बीमा भारती का ये वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो गया और लोगों ने मंत्री जी के ज्ञान पर कमेंट भी खूब  किया। लेकिन अब सीएम साहब कह रहे हैं कि मंत्री जी का कारनामे की उन्हें कोई जानकारी नहीं है। वैसे बता दें कि बीमा भारती का ज्ञान पहले भी एक बार लोगों के सामने आया था जब मंत्री पद की शपथ लेने के दौरान बीमा भारती सही से शपथ पत्र भी नहीं पढ़ सकी थी। काफी कोशिशों के बाद जब वे शपथ पत्र नहीं पड़ सकी तो खिसियानी हंसी हंसते हुए वहां से कन्नी काट गयी थी और फिर मंत्री पद पर कुर्सी पर काबिज होते हुए पद संभाल लिया था।