सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
24-May-2025 08:33 AM
By First Bihar
Road Accident: बिहार के सीवान जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के सीवान-पटना रोड पर सिसईं गांव के पास हुई, जहां एक कार और ट्रक की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। शनिवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है।
बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सभी मृतक हाल ही में फ्लाइट से पटना एयरपोर्ट पर उतरे थे और अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान अभी नहीं हो सकी है, लेकिन कार में मिले सामान के आधार पर उनकी पहचान की कोशिश की जा रही है।
घटना के बाद मौके पर भारी संख्या में लोग जमा हो गए। भीड़ को नियंत्रित करते हुए पुलिस ने सड़क से मलबा हटवाया और यातायात सामान्य करने में जुट गई है। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।