ब्रेकिंग न्यूज़

बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम चैती छठ का तीसरा दिन: अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, पटना के घाटों पर दिखी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार

Home / bihar / siwan-news / BIHAR NEWS : बिहार में अनोखी शादी, दारोगा दुल्हन ने हाथी पर...

BIHAR NEWS : बिहार में अनोखी शादी, दारोगा दुल्हन ने हाथी पर सवार होकर किया मटकोर; देखिए तस्वीरें

BIHAR NEWS : दुल्हन निशा कुमारी ने कहा कि वे हमेशा अपनी शादी को खास बनाना चाहती थी इसलिए मैंने हाथी पर बैठकर मटकोर करने का फैसला किया। यह अनुभव मेरे लिए बहुत यादगार रहेगा।"

13-Feb-2025 01:55 PM

By First Bihar

BIHAR NEWS : शादी हर किसी के लिए काफी महत्पूर्ण दिन होता है। हर शख्स चाहता है कि उसकी शादी इस तरह से हो कि इलाके में उसकी चर्चा हो ऐसे में वह तामाम तरह के उपाय भी करता है। कभी कोई इको-फ्रेंडली तरीके से बारात निकालता है और कभी कोई शादी के कार्ड और डेकोरेशन को ऐसे रखता हैं कि हर जगह इसकी चर्चा हो। ऐसे में आज हम एक महिला दारोगा कि कहानी बताने वाले हैं। इन्होंने काफी भी अलग तरीके से अपनी शादी रचाई हैं जिसके बाद इलाके में काफी चर्चा हो रही है। तो आइए जानते हैं कि इसकी वजह क्या है?

news image

दरअसल,बिहार के सीवान जिले में एक नई चीज़ देखने को मिला है। जहां एक महिला दारोगा ने हाथी पर सवार होकर मटकोर की रस्म अदा की है। अब इस अनोखी शादी की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है। यह शादी मैरवा थाना क्षेत्र के बड़गांव निवासी निशा कुमारी और सीवान जिले के छाता छपिया निवासी अमित कुमार की है। 

news image

अब इसमें दूसरी खास बात यह है कि दोनों ही पेशे से दारोगा (सब-इंस्पेक्टर) हैं। निशा कुमारी इस समय मोतिहारी के छौड़ादानो थाना में सब-इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं जबकि अमित कुमार भी दारोगा हैं। उनकी यह शादी इसलिए भी खास बन गई क्योंकि आमतौर पर दुल्हनें कार, घोड़े या बग्गी से जाती हैं लेकिन निशा ने अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए हाथी की सवारी चुनी।

news image

मालूम हो कि, बिहार में शादी से पहले की रस्मों में से एक मटकोर होता है, जिसमें दुल्हन अपने घर से निकलकर गांव के पवित्र स्थल पर मिट्टी लाने जाती है। आमतौर पर दुल्हनें पैदल, सजी-धजी गाड़ी या घोड़े पर जाती हैं लेकिन यहां नज़ारा अलग था। निशा कुमारी पूरे शाही अंदाज में हाथी पर बैठकर मटकोर करने गईं। जैसे ही उन्होंने हाथी पर सवारी की, लोगों की भीड़ जुट गई। हर कोई इस अनोखी शादी को देखने के लिए उत्साहित था।

news image

इधर, इस मौके पर दुल्हन निशा कुमारी ने कहा कि वे हमेशा अपनी शादी को खास बनाना चाहती थी इसलिए मैंने हाथी पर बैठकर मटकोर करने का फैसला किया। यह अनुभव मेरे लिए बहुत यादगार रहेगा।" जबकि निशा की यह शाही सवारी पूरे गांव के लिए आकर्षण का केंद्र बन गई। गांववालों ने बताया कि उन्होंने पहली बार किसी दुल्हन को हाथी पर सवार होते देखा। शादी समारोह में दूल्हा-दुल्हन के परिवारवालों के साथ-साथ पूरा गांव इस ऐतिहासिक पल का गवाह बना। निशा और अमित की यह अनोखी शादी एक मिसाल बन गई है। यह दिखाती है कि शादी की रस्मों को अपनी परंपराओं के साथ भी अनोखे तरीके से मनाया जा सकता है।

news image


news image