बिहार के इस रूट पर पहली बार चली ट्रेन, आज़ादी के बाद रचा गया इतिहास BIHAR: बारात जा रहे बाइक सवार को हाइवा ने रौंदा, दो युवकों की दर्दनाक मौत, घर में मातम का माहौल Bihar News: बिहार की इस नदी पर 200 करोड़ की लगत से बनेगा पुल, इंजीनियरों की टीम ने किया सर्वे Mansoon in Bihar: बिहार में मानसून की एंट्री को लेकर आई गुड न्यूज, मौसम विभाग ने दिया नया अपडेट Mansoon in Bihar: बिहार में मानसून की एंट्री को लेकर आई गुड न्यूज, मौसम विभाग ने दिया नया अपडेट Bihar News: मुर्गी की हत्या के बाद रोते-बिलखते थाने पहुंची महिला, देवर सहित 3 पर FIR दर्ज BIHAR CRIME: जहानाबाद में दिनदहाड़े 2.80 लाख की लूट, बैंक से पैसे निकालने गई महिला को बनाया निशाना Bhojpur News: अजय सिंह ने जन्मदिन पर 18 गांवों के खिलाड़ियों के बीच खेल किट का किया वितरण, युवाओं में दिखा भारी उत्साह Bhojpur News: अजय सिंह ने जन्मदिन पर 18 गांवों के खिलाड़ियों के बीच खेल किट का किया वितरण, युवाओं में दिखा भारी उत्साह Life Style: बच्चों को जरूरत से ज्यादा मीठा खिलाना पड़ सकता है भारी, हो सकती है यह गंभीर समस्या
15-Jun-2025 05:06 PM
By First Bihar
SIWAN: विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने आज सिवान के भगवानपुर प्रखंड के इंटर कॉलेज मैदान में एक महती जनसभा को संबोधित करते हुए जहां एनडीए सरकार पर जमकर निशाना साधा, वहीं महागठबंधन की सरकार बनने के बाद सभी महिलाओं के खाते में 2500 रुपये प्रतिमाह पहुंचाने का वादा किया।
'सन ऑफ मल्लाह' के नाम से चर्चित वीआईपी के प्रमुख मुकेश सहनी ने जोर देकर कहा कि बिहार में 20 साल से नीतीश कुमार की सरकार है, लेकिन बिहार को क्या मिला? आज देश में महंगाई है। पिछले समय जब महागठबंधन की सरकार बिहार में बनी, तब 5 लाख बेरोजगार युवकों को नौकरी दी गई।
उन्होंने कहा कि आज बिहार से लाखों युवा पलायन कर अन्य राज्यों में जा रहे हैं। जब महागठबंधन की सरकार आएगी, तो बिहार में उद्योग धंधे लगाए जाएंगे। उन्होंने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार के लोगों को पांच किलो चावल नहीं, विशेष राज्य का दर्जा चाहिए। बच्चों को नौकरी चाहिए। उन्होंने कहा कि आज जो सरकार है, वह चाहती है कि गरीब का बच्चा गरीब रहे। हमारी मांग है कि देश में जातीय जनगणना हो और जिसकी जितनी जनसंख्या, उसकी उतनी भागीदारी मिले।
मुकेश सहनी ने कहा कि आज हिंदू और मुसलमान किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि बिहार में अब बदलाव की जरूरत है। बिहार में जब बदलाव होगा, तो महागठबंधन की सरकार बनेगी, जो गरीब की सरकार होगी और न्याय देने वाली सरकार होगी। बिहार अपराधमुक्त होगा।
उन्होंने कहा कि हमारी सोच सामाजिक न्याय की रही है। हम लोग बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर को मानने वाले लोग हैं। उन्होंने कहा कि आज 12 साल से निषाद आरक्षण की लड़ाई लड़ रहे हैं, लेकिन केंद्र सरकार अभी तक नहीं दे पाई है। उन्होंने कहा कि भाजपा को सिर्फ आपका वोट चाहिए। इस मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेता बीके सिंह, मोहम्मद नुरुल होदा, प्रदेश अध्यक्ष बालगोविंद बिंद, सुनीता सहनी और राष्ट्रीय सचिव नीतीश द्वेदी भी मौजूद रहे।