ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू

सीतामढ़ी महिला थाने में कराई गई प्रेमी जोड़े की शादी, पुलिस वाले बने बाराती

महिला थाने पर पहुंचने पर दोनों को वहां से भगा दिया था। दोनों एसपी अमित रंजन के पास गये तब उनके आदेश पर पुलिस कर्मियों ने प्रेमी जोड़े की शादी पास के मंदिर में कराई। जिसके बाद युवक पत्नी को साथ लेकर घर चला गया।

BIHAR POLICE

07-Apr-2025 08:08 PM

By SAURABH KUMAR

SITAMARHI: बिहार के सीतामढ़ी से प्रेम-प्रसंग में शादी किये जाने का मामला सामने आया है। जहां सोनबरसा में प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी रही प्रेमिका शादी करने के लिए महिला थाने पहुंच गई। पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर दोनों की मंदिर में शादी करा दी। जानकारी के मुताबिक सोनबरसा थाना क्षेत्र के बसतपुर वार्ड नंबर 8 गांव की लड़की अपने प्रेमी से शादी की ज़िद पर अड़ गई थी। 


बताया जाता है कि महिला थाने पहुंचने पर वहां की पुलिस ने दोनों को भगा दिया था। जिसके बाद एसपी अमित रंजन का दरवाजा खटखटाया। एसपी के आदेश के बाद महिला थाने की पुलिस ने प्रेमी जोड़े की शादी पास के मंदिर में करा दी। जिसके बाद युवक पत्नी को साथ लेकर घर चला गया। सोनबरसा थाना क्षेत्र के बसतपुर वार्ड नंबर 8 गांव के रहने वाले स्व० भाग्य नारायण ठाकुर की पुत्री खुशबू कुमारी वही भुतही थाना क्षेत्र के लोहखर गांव के युवक स्व. रविन्द्र ठाकुर के बेटे राम संजीवन ठाकुर के साथ काफी लम्बे समय से प्रेम संबंध चल रहा था।


लड़का लड़की को भगाकर बाहर ले जाकर काफी दिनों तक रखा कुछ दिन बाद लड़की गर्भवती हो गई। जिसके बाद लड़का ने घर वाले एवं बहनोई कमलेश ठाकुर के दबाव में आकर शादी करने से इंकार कर रहा था। और लड़की महिला थाने से लेकर एसपी तक इसकी शिकायत करते हुए प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी हुई थी। 


जानकारी होने पर युवक और उसके परिवार वाले को बुलाकर थाने के पास मंदिर में दोनों की सहमति से शादी करा दी गई। इस मौके पर महिला थानाध्यक्ष, अपर थानाध्यक्ष स्नेह कुमारी,एसआई रमावती, एएसआई ममता कुमारी, सिपाही काजल कुमार, लड़के के परिवार के लोग व लड़की के स्वजन समेत पुलिस जवान इस शादी के साक्षी बने।