मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू
23-Apr-2025 07:45 PM
By SAURABH KUMAR
SITAMARHI: बिहार के सीतामढ़ी जिले में 3 नाबालिग बच्चियों की मौत हो गयी। मिट्टी निकालने के लिए गई तीनों बच्चियां पोखर में डूब गयी और इस दौरान तीनों की दर्दनाक मौत हो गयी। घटना सीतामढ़ी के बाजपट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत तिमाही पचड़ा पंचायत के वार्ड संख्या 11 स्थित कंचनपुर गांव की है।
मृत बच्चियों की पहचान 13 वर्षीय आरती कुमारी (पिता - उमा राय), 9 वर्षीय सुधा कुमारी (पिता - मैथ्यू रॉय) और 8 वर्षीय नंदनी कुमारी (पिता - राजेंद्र राय) के रूप में हुई है। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
कैसे हुआ हादसा?
प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों के अनुसार, सभी बच्चियां पोखर से मिट्टी निकालने गई थीं। इसी दौरान किनारे पर खड़ी दो बच्चियों का अचानक पांव फिसल गया और वे गहरे पानी में जा गिरीं। उन्हें डूबता देख बाकी बच्चियों ने उन्हें बचाने की कोशिश में पोखर में छलांग लगा दी।
घटना की जानकारी मिलते ही आस-पास के ग्रामीण दौड़े और बचाव कार्य में जुट गए। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दो बच्चियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन तीन बच्चियों को नहीं बचाया जा सका। जब तक उन्हें बाहर निकाला गया, तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। घटना की सूचना मिलते ही बाजपट्टी थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
गांव में मातम
इस दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया है। जिन घरों से चहकती आवाजें आती थीं, वहां अब सन्नाटा पसरा है। एक साथ तीन बच्चियों की मौत से पूरे इलाके में मातम और स्तब्धता का माहौल है। परिजन और ग्रामीण लगातार यह सवाल कर रहे हैं कि आखिर इतनी छोटी उम्र में बच्चियों को मिट्टी लाने क्यों जाना पड़ा? ग्रामीणों ने प्रशासन से मृतक परिवारों को मुआवजा देने की मांग की है और इस तरह की घटनाओं की रोकथाम के लिए पोखरों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की भी अपील की है।