ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर

Home / bihar / sitamarhi-news / Bihar News: मजार से लौटते समय बागमती नदी में डूबा पूरा परिवार, मां-बेटी...

Bihar News: मजार से लौटते समय बागमती नदी में डूबा पूरा परिवार, मां-बेटी की मौत; एक बच्ची लापता

Bihar News: बिहार के सीतामढ़ी जिले में बागमती नदी में नाव पलटने से एक ही परिवार के चार लोग डूब गए, जिनमें एक महिला और उसकी दो बेटियां शामिल हैं.

18-Apr-2025 12:25 PM

By First Bihar

Bihar News: बिहार के सीतामढ़ी से दिल दहलाने वाला मामला सामने आई है, जहां एक ही परिवार के 4 लोग बागमती नदी में डूब गए है। यह हादसा शुक्रवार 17 अप्रैल को हुआ। दरअसल,  सीतामढ़ी के सुप्पी थाना क्षेत्र के अख्ता घाट पर अहले सुबह ही घटना घटी। डूबने वालों में एक महिला और उसकी दो बेटियां शामिल हैं। वहीं, महिला का पति तैरकर बाहर निकल गया और उसकी जान बच गई। घाट पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया तो आसपास और ग्रामीण जुटे। 


स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस पहुंची। स्थानीय लोगों के सहयोग से महिला और उसकी एक बच्ची का शव बाहर निकाला गया। अभी एक दूसरी बेटी लापता है उसकी खोज हो रहीं है। मृतकों की पहचान 27 वर्षीय नाजमी खातून, उसकी दो साल की बेटी नायरा खातून के रूप में की गई है। वहीं, 5 साल की बेटी तौसीर खातून को ढूंढने का प्रयास जारी है। मृतक नाजमी के पति मो. तौसीर भी परिवार के साथ डूब रहे थे, लेकिन तैरकर सुरक्षित बाहर निकल गए। 


वहीं, अपने परिवार के बिखरने से तौसीर को गहरा सदमा लगा है। मौके पर जुटे लोग उसे संभालने में जुटे रहे। पुलिस की पूछताछ के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि तौसीर बैरगनिया के चकबा स्थित मजार पर आयोजित कार्यक्रम में गुरुवार को परिवार संग शामिल होने गया था। कार्यक्रम में शामिल होकर सुबह बाइक से सभी वापस सुप्पी स्थित अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान अख्ता घाट पर नदी पार करने के लिए नाव पर चढ़ने की कोशिश की। इस दौरान नाव का संतुलन बिगड़ गया और बाइक सहित पूरा परिवार नदी में जा गिरा। जिसके बाद यह घटना घटित हुई है।