ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू

Bihar News: वरमाला के दौरान ऐसा क्या हुआ कि दुल्हन ने रोक दी शादी? हैरान रह गए वर-वधू पक्ष के लोग

Bihar News: बिहार के सीतामढ़ी जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां दुल्हे की बीमारी देख वरमाला के समय दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया है. जानें.. क्या है मामला?

Bihar News

03-May-2025 01:35 PM

By First Bihar

Bihar News: बिहार के सीतामढ़ी जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां दुल्हे की बीमारी देख वरमाला के समय दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया है। दरअसल, सीतामढ़ी जिले के सुरसंड थाना क्षेत्र के पिपराढ़ी गांव (करड़वाना पंचायत) में रात एक शादी समारोह उस समय विवाद का कारण बन गया जब वरमाला के दौरान दूल्हे को मिर्गी का दौरा पड़ गया। यह देख दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया, इसके बाद पूरा माहौल तनावपूर्ण हो गया।


वहीं, दुल्हन पक्ष ने वर पक्ष पर बीमारी की सच्चाई छिपाने का आरोप लगाते हुए लगभग 9 लाख रुपए की वापसी की मांग की। इस मांग के पूरी न होने तक बारात में आई गाड़ियों को बंधक बना लिया गया। बताया जा रहा है कि सूर्यपट्टी गांव (थाना क्षेत्र: पुपरी) से बारात निर्धारित समय पर बैंड-बाजे और हर्षोल्लास के साथ पिपराढ़ी पहुंची। बारातियों का स्वागत वधु पक्ष ने पूरे रीति-रिवाज़ों से किया और भोजन के बाद वरमाला कार्यक्रम शुरू हुआ। इसी दौरान दूल्हे को अचानक मिर्गी का दौरा पड़ा और वह मंच पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा। अचानक हुए इस घटनाक्रम से वहां अफरातफरी मच गई।


जानकारी के मुताबिक, लगभग आधा घंटे बाद दूल्हे को होश आया, लेकिन तब तक माहौल बदल चुका था। दुल्हन ने साफ इंकार कर दिया कि वह एक ऐसे व्यक्ति से शादी नहीं करेगी जिसकी गंभीर बीमारी को उसके परिवार ने छिपाया। दुल्हन के इनकार के बाद लड़की पक्ष ने विवाह में तिलक और अन्य खर्चों में लगे करीब 9 लाख रुपये की मांग रखी। इसमें 6 लाख नकद, और बाकी गहनों, कपड़ों व समारोह खर्च शामिल था। जब वर पक्ष द्वारा तत्काल भुगतान में असमर्थता जताई गई तो लड़की पक्ष ने बारात में आई स्कॉर्पियो, पिकअप और अन्य गाड़ियों को बंधक बना लिया।


स्थिति को देखते हुए स्थानीय जनप्रतिनिधियों व पंचों की मौजूदगी में एक पंचायत बुलाई गई, जिसमें 5 लाख 65 हजार रुपये लौटाने पर सहमति बनी। वर पक्ष ने बांड पेपर पर वादा किया कि तय राशि शुक्रवार (बैंक खुलने के दिन) को लौटाई जाएगी। इसके बाद ही बारातियों को वापस जाने की अनुमति दी गई। दुल्हन के भाई ने कहा कि वर पक्ष ने दूल्हे की मिर्गी की बीमारी की जानकारी जानबूझकर छिपाई, जो विश्वासघात है। 


भाई का कहना है कि अगर यह जानकारी पहले दी गई होती, तो परिवार यह रिश्ता कभी नहीं करता। उन्होंने यह भी कहा कि तय राशि मिलने पर ही गाड़ियों को छोड़ा जाएगा। हालांकि अब तक इस घटना पर स्थानीय पुलिस या प्रशासन की कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन सामाजिक पंचायत के फैसले के आधार पर फिलहाल मामला शांत हो गया है। यदि तय तिथि तक राशि नहीं लौटाई गई, तो मामला कानूनी विवाद में बदल सकता है।