आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल
28-Jan-2021 03:10 PM
By SAURABH KUMAR
सीतामढ़ी : जिले में आए दिन हो रही सड़क दुर्घटना के बावजूद रफ्तार का कहर अब भी जारी है। बथनाहा थाना क्षेत्र के मदनपुर के पास दो बाइक की हुई सीधी टक्कर में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई जबकि इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
तेज रफ्तार से आ रही दो बाइक की सीधी भिड़ंत में सीतामढ़ी के मधुर जलपान होटल के संचालक रामस्वरूप शर्मा की घटनास्थल पर मौत हो गयी । जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त दोनों बाइक को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू की। घटना की जानकारी के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तेज रफ्तार दो बाइक आपस में टकरा गई। दोनों बाइक पर कुल 4 लोग सवार थे जिसमें एक व्यक्ति की घटनास्थल पर मौत हो गई जबकि अन्य 3 गंभीर रूप से घायल हो गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है जिसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।