छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार भाई वीरेंद्र का बीजेपी पर हमला: “लालू और परिवार तक ही सीमित है उनकी राजनीति, JDU भी एक साल में खत्म” रुद्र सेना का संचालक निकला 50 लाख की लूट का मास्टरमाइंड, बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई
11-Sep-2025 04:28 PM
By SAURABH KUMAR
SITAMARHI: सीतामढ़ी जिले के बोखरा थाना क्षेत्र के पतनुका गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई जब गांव के एक घर से पति-पत्नी का शव बरामद हुआ। मृतकों की पहचान मोहन कुमार और उनकी पत्नी मीना देवी के रूप में हुई है। दोनों पति-पत्नी की लाश कमरे के अंदर संदिग्ध हालात में मिला है।
सूचना मिलते ही पुपरी डीएसपी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के कारणों का पता अभी तक नहीं चल पाया है। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। इस रहस्यमयी घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।
घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इलाके के लोग भी इस घटना से हैरान हैं। अब पुलिस यह पता लगाने में लगी है कि घटना हत्या का है या फिर आत्महत्या। घटना के तमाम बिन्दुओं की जांच पुलिस कर रही है। परिवार के सदस्यों और आस-पास के लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है, और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। 


