हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
30-Aug-2025 03:04 PM
By SAURABH KUMAR
SITAMARHI: सीतामढ़ी में राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के तुरंत बाद भारतीय जनता पार्टी ने जोरदार शक्ति प्रदर्शन किया। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के नेतृत्व में यह रोड शो भाजपा जिला कार्यालय सिमरा से शुरू हुआ और राजोपट्टी, मेहसौल चौक होते हुए जानकी स्थान तक पहुँचा।
जानकी स्थान पहुंचकर नित्यानंद राय ने सीता मैया के दर्शन किए। मंदिर परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। रोड शो में हजारों लोग भाजपा का झंडा लेकर शामिल हुए।
इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष मनीष कुमार गुप्ता, बथनाहा विधायक अनिल कुमार समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सुरक्षा के मद्देनज़र सीतामढ़ी से डुमरा तक सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। वहीं, मंदिर परिसर में भी सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल को ड्यूटी पर लगाया गया था।