ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
10-Dec-2020 09:04 AM
PATNA : बिहार पुलिस की सिपाही भर्ती शारीरिक दक्षता परीक्षा में बुधवार को भी 21 फर्जी कैंडिडेट को पकड़ा गया. ये सभी फर्जी कैडिडेट कागजात जांच के दौरान पकड़े गए, जिसके बाद सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है.
इन सभी कैंडिडेट ने लिखित परीक्षा में अपनी जगह सॉल्वरों को बैठाया था. इनके चेहरे और फिंगर प्रिंट का मिलान नहीं हो पाया तो इनसे पूछताछ की गई. थोड़ी सख्ती के बाद सभी ने स्वीकार्य कर लिया कि उन्होंने लिखित परीक्षा में सॉल्वरों को बैठाया था.
जिसके बाद सभी कैंडिडेट को गर्दनीबाग थाने की पुलिस के हवाले करते हुए केंद्रीय चयन पर्षद की ओर से एफआईआर दर्ज कराई गई है. पकड़े गये अभ्यर्थियों में मुजफ्फरपुर के अनीश कुमार, भागलपुर के दिलखुश कुमार, नालंदा जिले के धर्मवीर कुमार, भागलपुर के फैसल आलम, छपरा जिले के अभिनव कुमार बैठा, जहानाबाद जिले के नीरज कुमार, भागलपुर के सोनू, सारण के राहुल, रोहतास के सर्वजीत, गया के बिजेंद्र, मुंगेर के सिद्धार्थ, बक्सर के हरेंद्र कुमार, बांका के सुधांशु कुमार, पटना के सुदामा कुमार, नालंदा के देवकुमार, खगड़िया जिले के सुनील कुमार और वीडियो कुमार खगड़िया शामिल हैं.