हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
26-Oct-2025 07:48 PM
By First Bihar
VAISHALI: बिहार में चुनाव प्रचार के बीच उम्मीदवार को हत्या किेये जाने की धमकी मिली थी। जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। लेकिन पुलिस ने इस मामले का जब खुलासा किया तो हैरान करने वाली बातें सामने आई। आरोपी ने अपने भाई को फंसाने की नियत से यह साजिश रची थी और भाई के मोबाइल सीम का इस्तेमाल कर धमकीभरा कॉल किया था।
दरअसल चुनाव प्रचार के बीच बीते 22 अक्टूबर को बाहुबली मुन्ना शुक्ला की बेटी शिवानी शुक्ला जो चुनाव लड़ रही है। शिवानी की हत्या किये जाने की धमकी देने के बाद से आरोपी फरार था। आरोपी ने पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल कर धमकी दी थी कि चुनाव-प्रचार के दौरान प्रत्याशी शिवानी शुक्ला की हत्या वो कर देगा। शिवानी शुक्ला बाहुबली मुन्ना शुक्ला की बेटी है। शिवानी को आरजेडी ने लालगंज से अपना प्रत्याशी बनाया है।
मामला सामने आने के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की और छानबीन शुरू कर दी। शुरूआती जांच में पता चला कि लालगंज के धनुषी के रहने वाले रणधीर कुमार के नाम के सिम से धमकी दी गयी है। पुलिस ने शुरूआती जांच के दौरान रणधीर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। रणधीर को भी पता नहीं था कि उसके मोबाइल से मुन्ना शुक्ला की बेटी को जान से मारने की धमकी दी गयी है।
वो इन सब बातों से अंजान था। लेकिन जब जांच आगे बढ़ी तो खुलासा हुआ कि आरोपी रणधीर का सगा भाई रंजीत है, जो हैदराबाद में रहता था। पुलिस तुरंत हैदराबाद पहुंच गई और मौके से रंजीत को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में खुलासा हुआ की आरोपी मुन्ना शुक्ला का करीबी था और मुन्ना शुक्ला से राजनितिक नजदीकियां थी। आरोपी रंजीत ने अपने भाई को फंसाने की नीयत से यह साजिश रची थी।